Christmas Special: वास्तु दोष दूर करेगी क्रिसमस ट्री, यहां लगाने से होगा फायदा

punjabkesari.in Thursday, Dec 21, 2023 - 01:26 PM (IST)

क्रिसमस आने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इस दौरान लोग कई लोग पूरे उत्साह के साथ इसे सजाते हैं। मान्यताओं के अनुसार, 25 दिसंबर को प्रभु ईसा मसीह के जन्म की खुशी में स्वर्ग दूतों ने स्वंय ही फर्न के पेड़ों को सितारों से सजाया था इसलिए उन्हीं की याद में हर साल लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाते हैं। वास्तु शास्त्र में भी इसका खास महत्व बताया गया है। यदि आपके घर में क्रिसमस ट्री है तो आपके कई सारे वास्तु दोष दूर होंगे और घर पॉजिटिविटी भी बनी रहेगी।  तो चलिए आपको बताते हैं कि क्रिसमस ट्री को घर में की किस दिशा में लगाना चाहिए...

नेगेटिविटी होगी दूर 

वास्तु शास्त्र की मानें तो यदि आपके घर में नेगेटिविटी है तो क्रिसमस ट्री का पौधा उसे दूर कर सकता है। इसे घर में लगाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि क्रिसमस ट्री को घर के दक्षिणी भाग में न लगाएं। 

घर के सदस्यों में बढ़ेगा प्यार 

क्रिसमत ट्री देखने में जितनी सुंदर दिखती है वहीं यह घर के सदस्यों के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, क्रिसमस ट्री बच्चों और बड़ों सभी के बीच एकजुटता का भाव बढ़ाती है जिससे घर में तनाव नहीं होता। यह परिवार के साथ परंपराओं को भी जीवित रखने का काम करती है। 

जीवन में खुलेंगे तरक्की के रास्ते 

ऐसा माना जाता है कि क्रिसमस ट्री का ऊपरी भाग तिकोना ऊपर की ओर बढ़ता हुआ होता है इसलिए ये बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी क्रिसमस ट्री को जीवन में लगाने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 

मां लक्ष्मी का होगा वास 

वास्तु के अनुसार, क्रिसमस ट्री में मां लक्ष्मी का वास होता है। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। ऐसे में यदि आपने घर के आंगन में इसे लगाया है तो कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।

घर में आएगी खुशियां 

क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगे लाइट्स और स्टार से सजाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, क्रिसमस  ट्री पर स्टार लगाने से जीवन में उत्साह और उमंग बढ़ती है। क्रिसमस ट्री में खिलौने भी लगाने शुभ माने जाते हैं। बाद में इन खिलौनो को घर में बांटने से खुशियां आती हैं।

Content Writer

palak