झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां लाएंगी दरिद्रता, रखने से पहले जान लें नियम

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 03:48 PM (IST)

घर की साफ-सफाई करने वाला झाड़ू को हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यह सिर्फ गंदगी ही नहीं साफ करता बल्कि घर में मौजूद दरिद्रता दूर करके घर में सुख-समृद्धि भी लाता है। इसी कारण से ज्योतिष शास्त्र  के अलावा इसे वास्तु शास्त्र में भी बहुत ही जरुरी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि इसे घर की सही दिशा में रखा जाए तो दरिद्रता दूर होती हैं। वहीं इससे जुड़ी छोटी सी गलती कई परेशानियों का कारण भी बन सकती हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर की किस दिशा में रखना चाहिए और इस दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं। 

पश्चिम-दक्षिण दिशा 

घर में झाड़ू लगाने के बाद इसे सही दिशा में रखना जरुरी माना जाता है। इसे कभी भी उत्तर-पूर्व यानी की ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए। यह देवी देवताओं की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में झाड़ू रखने से भगवान का आगमन नहीं होता। झाड़ू हमेशा घर की पश्चिम दक्षिण दिशा में रखना चाहिए।

छिपाकर रखें झाड़ू 

झाड़ू हमेशा घर में छिपाकर रखना चाहिए। पूरे समय झाड़ू दिखाई देना अच्छा नहीं माना जाता। इसे ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां किसी की नजर न पड़े। 

खड़ा करके न रखें 

झाड़ू कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। खड़ा झाड़ू रखना शुभ नहीं माना जाता इससे घर में दरिद्रता आती है। इसलिए इसे हमेशा लिटाकर ही रखें।  

टूटी झाड़ू 

टूटी झाड़ू भी घर में रखनी अच्छी नहीं मानी जाती। ऐसी झाड़ू घर में रखने से वास्तु दोष लगता है और कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।

कब खरीदें झाड़ू? 

यदि आप पुरानी झाड़ू बदलना चाहते हैं तो दिन का ध्यान रखें। नई झाड़ू शनिवार को लानी और इस दिन इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। वहीं सोमवार और शुक्ल पक्ष के दौरान झाड़ू खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे झाड़ू खरीदने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

Content Writer

palak