केले का पौधा घर में लगाने जा रहे हैं तो अपनाएं  कुछ वास्तु टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, Mar 23, 2022 - 11:23 AM (IST)

वास्तु के अनुसार, बहुत से पेड़-पौधों को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। वास्तु को मानने वाले लोग कोई भी काम इसके मुताबिक ही करते हैं। वैसे ही आज केले के पेड़ से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स आपको बताने जा रहे हैं। केले के पौधे को लगाने से घर में उन्नति और सुख शांति का वास होता है। इसलिए लोग दिशा को ध्यान में रखते हुए ही पेड़ पौधों को लगाते हैं। वास्तुशास्त्र में केले के पौधे को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। आप भी केले के पौधे को घर में लगाने जा रही हैं तो इन वास्तु टिप्स का ध्यान रखें..

गुरुवार के दिन चढ़ाएं हल्दी 

हर गुरुवार को केले के पौधे पर हल्दी चढ़ाएं। इससे घर के लोगों की उन्नति होगी और सुख समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही रात को इस पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएंं। इससे भगवान विष्णु की कृपा आपके घर पर बनी रहेगी। 

केले के पास लगाएं तुलसी का पौधा 

ऐसी मान्यता है कि तुलसी और केले का पौधा दोनों ही भगवान विष्णु को प्रिय हैं। इसलिए अगर आप केले के वृक्ष के पास तुलसी का पौधा लगाते हैं तो भगवान विष्णु की कृपा आपके परिवार पर बनी रहेगी। 

घर के पीछे लगाएं पौधा 

घर के आगे कभी भी केले का पौधा नहीं लगाना चाहिए।इसको हमेशा घर के पिछले हिस्से में ही लगाएं। वास्तु दोष से बचने के लिए केले के पौधे के आसपास सफाई का खास ध्यान रखें। 

इन जगह पर भूलकर भी न लगाएं पौधा

.पेड़ में सुखे पड़ने वाले पत्ते तुरंत हटा दें। 

.केले के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। 

.घर के मुख्य दरवाजे पर भी केले का पौधा नहीं लगाना चाहिए । 

.भगवान को अर्पित किया हुआ जल कभी भी पौधे में न डालें। 

Content Writer

Anjali Rajput