घर में लगाने वाले हैं बांस का पौधा तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल !

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2023 - 03:53 PM (IST)

हर कोई अपने घर को अलग-अलग तरीके से सजाना पसंद करता है। कुछ लोग पेड़-पौधों से तो कुछ नए-नए डेकोरेटिव आइटम्स के साथ अपना आशियाना सजाते हैं। अगर आपको भी घर में पेड़-पौधे लगाना पसंद है तो बांस का पौधा आप घर में लगा सकते हैं। बांस का पौधा घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में लगाने से आर्थिक संकट दूर होते हैं। इसके अलावा यह पौधा सोया हुआ भाग्य चमकाने में भी मदद करता है। परंतु इस पौधे को सही दिशा में लगाना बहुत ही आवश्यक माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इसे किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है आज आपको इसके बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं...

पूर्व दिशा में लगाएं 

मान्यताओं के अनुसार, आप घर की पूर्व दिशा में इस पौधे को लगा सकते हैं। इससे घर में सुख शांति रहती है और आर्थिक स्थिति भी सुधरती है। 

इतना ऊंचा हो पौधा 

बांस का पौधा 2-3 फीट की ऊंचाई तक घर में लगा हुआ शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इतनी ऊंचाई के पौधे को घर में लगाने से वातावरण पॉजिटिव रहता है और नेगेटिव एनर्जी घर में नहीं आ पाती। 

न रखें ऐसी जगह पर 

पौधे को कभी भी खिड़की के पास नहीं रखना चाहिए। धूप में इस पौधे को रखने से यह खराब होने लगता है इसके अलावा पौधा सूखने से घर की आर्थिक स्थिति पर भी प्रभावित होती है।

मजबूत होंगे परिवार के साथ रिश्ते

वास्तु शास्त्र की मानें तो आप बांस का पौधा ड्राइंग रुम या बेडरुम में भी रख सकते हैं। इससे आपके परिवार वालों के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे और दांपत्य जीवन में भी सुख आएगा। 

इस दिशा में न लगाएं 

बांस का पौधा कभी भी घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी, केला, बांस जैसे शुभ पेड़-पौधे लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। 


 

Content Writer

palak