वास्तु: घर पर जरूर रखें ये 8 चीजें, नहीं होगी पैसों की किल्लत

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 01:04 PM (IST)

क्या आपके घर में भी पैसों की तंगी चल रही है? परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में रखने से पैसों की किल्लत दूर हो जाएगी। वास्तुशास्त्र में धन की कमी को दूर करने और घर पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए कुछ उपाय बताए गए है और आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे।

 

धन लाभ के लिए वास्तु टिप्स
आर्टिफिशियल फाउंटेन

वास्तुशास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा को जल की होती है इसलिए इस दिशा में जल से भरा घड़ा रखना चाहिए। हर दिन पानी बदलते रहना चाहिए। आप चाहे तो इसकी बजाए आर्टिफिशियल फाउंटेन भी लगा सकते हैं।

विंड चाइम लगाएं

मेन डोर पर विंड चाइम लगाना से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हमेशा बना रहता है। आप चाहे तो मेन गेट की सजावट के लिए आम के पत्तों का तोरण भी लगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

 

पिरामिड

पैसों की तंगी दूर करने और सुख-समृद्धि के लिए घर में 9 पिरामिड रखें। वास्तु के अनुसार, इससे हर दिशा का वास्तु दोष दूर होता है। इसके अलावा उस भाग में भी एक पिरामिड जरूर रखे जहां घर के लोग अक्सर साथ में समय बिताते हैं।

 

मनी प्लांट

अपने घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट जरूर लगााएं। वास्तु के अनुसार, इसे घर में रखने से पैसों की किल्लत दूर होती है।

स्वास्तिक चिन्ह

पैसों की कमी दूर करने और सकारात्मकता ऊर्जा के लिए मेन गेट पर चांदी के बने स्वास्तिक को लगाएं। इसके अलावा आप मुख्य दरवाजे पर ऊँ, श्रीगणेश जैसे शुभ चिह्न भी बनवा सकते हैं।

 

कुबेर की मूर्ति

मंदिर में लक्ष्मी माता के साथ कुबेर की मूर्ति और कुबेर यंत्र रखने से भी पैसों की किल्लत दूर होती है। इसके अलावा भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की मूर्ति के साथ शंख रखें।

मोर पंख

पूजास्थल में मोर पंख रखने से घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही यह घर में पॉजिटिव एनर्जी भी बनाए रखता है।

 

चांदी के सिक्के

चांदी के ऐसे सिक्के, जिनपर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का चित्र बना हो तिजोरी में रखें। इससे पैसों में बरकत आएगी।

 

Content Writer

Anjali Rajput