पति-पत्नी की लड़ाई का कारण कहीं वास्तु दोष तो नहीं?

punjabkesari.in Friday, Mar 30, 2018 - 03:22 PM (IST)

प्यार के बंधन में बंधे रिश्ते बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। प्यार के रिश्ते की बात की जाए तो दुनिया में पति-पत्नी के प्यार को सबसे ज्यादा अहमियत दी गई है। इन दोनों का स्वभाव चाहे अलग-अलग होता है लेकिन फिर भी उम्र भर ये एक-दूसरे का साथ निभाते हैं। कई बार कुछ परेशानियों के कारण पार्टनर के बीच कुछ नोक-झोंक होनी शुरू हो जाती है और यही बाद में दरार पैदा करने का भी काम करती है। वास्तु के अनुसार कुछ सिद्घांतों का पालन करके आप उम्र भर एक-दूसरे के प्यार में जिंदगी बीता सकते हैं। 


1. घर बना रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि बेडरूम हमेशा दक्षिण-पश्चिम या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में हो तो अच्छा है। इससे पार्टनर के बीच प्यार और आपसी समझ बढ़ने लगती है। 

2. पति-पत्नी के कमरे का वास्तु के हिसाब से होना बहुत जरूरी है। सोते समय इनका सिर दक्षिण दिशा की ओर रखना चाहिए। इससे संबंध मधुर रहते हैं। 
 

3. आराम करने के लिए जिस बिस्तर का इस्तेमाल कर रहे हैं वह धातु या लोहे से बना नहीं होना चाहिए। हमेशा लकड़ी के बिस्तर का उपयोग करें। इससे आपसी मन-मुटाव दूर रहता है। 
 

4. बेडरूम में हल्के रंगों का इस्तेमाल करें। पर्दे,बेडशीट आदि डार्क रंगों का नहीं होना चाहिए।

5. पति-पत्नी के कमरे में तकिए को हमेशा जोड़ कर रखें। 


6. वैवाहिक संबंधों में सकारात्मकता लाने के लिए  डबल बेड पर हमेशा सिंगल गद्दे का उपयोग करें। 

 

 

Content Writer

Priya verma