महाशिवरात्रि 2021: इन उपायों से पूरी होगी इच्छाएं, दूर होंगे सभी दुख

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 10:22 AM (IST)

भगवान शिव को देवों के देव कहा जाता है। माना जाता है भोलेनाथ भक्तों द्वारा थोड़ी सी भक्ति से भी खुश हो जाते हैं। वैसे तो हर महीने शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। मगर फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आने वाली शिवरात्रि महाशिवरात्रि कहलाती है। इस साल यह शुभ दिन 11 मार्च 2021 दिन गुरूवार को आएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में लोग इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। भगवान शिव व माता पार्वती की विशेष तौर पर पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन ज्योतिष व वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ उपाय करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही कुंवारे लोगों को मनचाहा वर मिलता है। तो आइए जानते हैं उन खास उपायों के बारे में...

सुख-शांति के लिए करें यह काम 

घर में वास्तुदोष होने से परेशानियां झेलनी पड़ती है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन लोटे में जल भरकर शिवलिंग का अभिषेक करें। फिर उस लोटे में थोड़ा जल घर लाकर 'ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय ' मंत्र का जाप करते हुए उसे पूरे घर में छिड़कें। इससे घर में मौजदू नकारात्मकता व वास्तुदोष दूर होने में मदद मिलेगी। साथ ही सुख-शांति व खुशहाली का आगमन होगा।

PunjabKesari

मिलेगा मनचाहा वर 

महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर लाल रंग के वस्त्र पहन कर मंदिर जाएं। शिव जी और माता पार्वती की एकसाथ पूजा करें। साथ ही माता गौरा को सुहाग का सामान चढ़ाएं। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय होने के साथ कुंवारे लोगों के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। 

कार्यों में मिलेगी सफलता 

कार्यों में बांधा या घर के सदस्य बार-बार बीमार हो रहे हैं तो घर के उत्तर-पूर्व (ईशान) या ब्रह्म स्थान में रुद्राभिषेक करें। साथ ही घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में बिल्व का पौधा लगाएं। साथ ही उसे रोजाना सुबह जल चढ़ाएं। शाम के समय घी का दीया जलाकर भगवान शिव का ध्यान करें। 

रिश्तों में आएगी मिठास 

घर की उत्तर दिशा में शिवजी परिवार की तस्वीर लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में एकता व खुशहाली आएगी। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। साथ ही घर के बच्चे आज्ञाकारी होंगे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static