रोटी से जुड़े करें ये चमत्कारी उपाय, जीवन की हर परेशानी होगी दूर!

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 02:01 PM (IST)

हिंदु धर्म में गाय को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है। इससे शुभफल की प्राप्ति होती है। जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की ग्रहदोष दूर हो किस्मत बदल जाती है। साथ ही हर काम में सफलता है। तो चलिए आज हम आपको रोटी से जुड़ी कुछ खास उपायों के बारे में बताते है, जिन्हें अपनाकर आप भी अपने जीवन की परेशानियों को दूर कर सकते है। 

दिन की पहली रोटी का उपाय

खाना बनाते समय पहला रोटी बनाकर उसे देस घी लगाकर चार टुकड़ों में काट लें। फिर उन चारों टुकड़ों पर खीर, चीनी या गुड़ रखें। इसके बाद इन चारों टुकड़ों गाय, कुत्ते, कौवे और किसी भिखारी को दें। ऐसा करने से अलग-अगल शुभ फल की प्राप्ति होती है जैसा कि गाय को खिलाई रोटी पितृदोष दूर होता है, कुत्ते को रोटी खिलाने से दुश्मनों से छुटकारा मिलता है, कौवे को खिलाई रोटी से पितृदोष और कालसर्प दोष के दोष से बचा जा सकता है। इसके साथ ही आखिरी रोटी किसी गरीब या भूखे को देने से आर्थिक समस्या दूर हो सभी कामों में सफलता मिलता है। 

दोपहर के समय की रोटी

दोपहर के वक्त रोटी बनाने के बाद पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाएं। साथ ही कोशिश करें कि खुद भोजन करने से पहले उन्हें ये रोटी खिलाए। अगर कहीं ऐसा न हो पाएं तो उसे रख लें और बाद में उन्हें खिला दें। इससे घर- परिवार में सुख-शांति, समृद्धि का वास होता है। घर का वातावरण शुद्ध हो पॉजीटिव एनर्जी का संचार होता है। अगर कहीं पति-पत्नि में लड़ाई-झगड़े चल रहें है वो भी दूर हो जाएंगे। 

रात की अंतिम रोटी का उपाय

रात को अंतिम रोटी बनाने पर उसपर सरसों का तेल लगाकर काले रंग के कुत्ते को डाल दें। अगर काला कुत्ता न मिलें तो किसी दूसरे कुत्ते को खिला सकते है। ऐसा करने से शनि, राहु व केतु के दोष दूर होते है। सभी बिगड़े काम पूरे होते है। 

इन्हें भी खिलाएं रोटी

- घर पर कोई मेहमान आने पर उसका आदर करें। उन्हें प्यार से भोजन बनाकर खिलाएं। 

- भोजन के समय घर के दरवाजे पर कोई भिखारी, जरूरतमंद या किसी के भी घर आने पर उसे खाना जरूर परोसे। 

- अगर कहीं बहुत कोशिशें करने के बाद भी आपको काम में सफलता नहीं मिल रही तो यह राहूदोष हो सकता है। इसके प्रभाव को कम करने के लिए रोटी पर चीनी लगाकर उसे टुकड़ों में बांटकर चींटियों को डाले। इससे आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएगी। 

Content Writer

neetu