सही दिशा में रखें फिश एक्वेरियम, तभी मिलेंगे ये 7 फायदे

punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 06:35 PM (IST)

घर की सजावट के लिए कुछ लोग फिश एक्वेरियम रखना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए घर में फिश एक्वेरियम रखते हैं। अगर भी वास्तु दोष दूर करने और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए फिश एक्वेरियम है तो आपको इसे रखने के सभी नियम भी मालूम होने चाहिए। चलिए जानते हैं वास्तु के हिसाब से कैसे रखना चाहिए फिश एक्वेरियम।

 

किस दिशा में रखें फिश एक्वेरियम?

वास्तु शास्त्र के अनुसार फिश एक्वेरियम को घर के आंगन की साउथ-वेस्ट दिशा में रखना चाहिए। यह घर की ऐसी जगह होती है जिसपर सभी की नजरें पड़ती रहती है।

एक्वेरियम में कितनी होनी चाहिए मछलियां?

एक्वेरियम में मछलियों की गिनती पर खास ध्यान देना चाहिए। फिश एक्वेरियम में पूरी 9 मछलियां होनी चाहिए, न तो इससे ज्यादा न ही कम। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि हर रोज कोई एक ही इंसान मछलियों को चारा डालें। 

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर या ऑफिस में फिश एक्वेरियम रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता हैं। दरअसल, मछलियां ऐसी ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकती है जिनकी इनको जरूर नहीं होती।  

 

बुरी नजर से बचाव

बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि मछलियां अच्छे शगुन का प्रतीक होती है। घर में फिश एक्वेरियम रखने से बाहर से आने वाले लोगों की बुरी नजर से आप और आपका घर बचा रहेगा। 

 

कार्य में होगी प्रगति

रोजाना एक्वेरियम में रखी मछलियों को चारा डालते रहने से कार्य में लगातार प्रगति होती है। दरअसल, वास्तु के अनुसार मछलियों को चारा डालना शुभ होता हैं। 

 

ची नामक ऊर्जा करती है वास 

घर में फिश एक्वेरियम रखने से 'ची' नाम की एक ऊर्जा वास करती है। यह ऊर्जा घर के सदस्यों की सेहत हैल्दी और धन को बढ़ाने में मदद करती हैं। इसके अलावा इससे कई परेशानियां भी कम होती है।

घर पर नहीं आएगी मुसीबत

अगर किसी कारणवश एक्वेरियम में कोई मछली मर जाती है तो इसका मतलब कि आपके घर से कोई बहुत बड़ी दिक्कत डल गई है। दरअसल, एक्वेरियम में रखी मछलियां घर पर आने वाली सभी मुसीबत खुद पर ले लेती हैं। 

 

पैसों की किल्लत होगी दूर 

अगर घर में पैसों की किल्लत रहती हैं तो फिश एक्वेरियम जरूर रखें क्योंकि इसको रखने से कई वास्तु दोष दूर होते है और पैसों की दिक्कत खत्म हो जाती हैं। 

 

तनाव होगा कम 

माना जाता है कि घर में फिश एक्वेरियम रखने से मानसिक शांति भी मिलती है। अगर आप तनाव से घिरे रहते है तो अपने घर में फिश एक्वेरियम जरूर रखें। जहां यह मन को शांति पहुंचाता है, वहीं घर में सुख और समृद्धि भी बनाए रखता है। 


 

Content Writer

Sunita Rajput