Vastu Inside Pictures: अंदर से ऐसा दिखता है रणबीर-आलिया का सपनों का आशियाना

punjabkesari.in Monday, Jun 20, 2022 - 04:16 PM (IST)

अकसर फैंस अपने फेवरेट कपल की जिंदगी से जुड़ी हर छोटी- बड़ी बात जानना चाहते हैं। पावर फुल कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर भी कुछ ऐसा ही है, लोग जानना चाहते हैं कि शादी के बाद वह किस तरह की जिंदगी जी रहे हैं। तो चलिए आत हम बताते हैं मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट के बारे में जहां सात फेरे लेकर रणबीर आलिया हमेशा- हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए थे।
 


बताया जा रहा है कि शादी के बाद आलिया और रणबीर जिस घर में रह रहे हैं और वह अंदर से में काफी आलीशान है। ये बात बेहद कम लोग जानते होंगे कि इनके सपनों के आशियाना को शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने ही डिजाइन किया है। 

दरअसल रणबीर कपूर साल 2016 में पैतृक घर छोड़कर वास्तु में शिफ्ट हो गए थे, जो मुंबई के पॉश एरिया में है। बताया जाता है कि इस घर में रॉयल और एंटीक चीजें रखी गई हैं


रणबीर आलिया के इस आशियाने में सफेद रंग को भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाया गया है। इसके पीछे वजह यह है कि दोनों को सफेद रंग काफी पसंद है।  तस्वीरों में देखा जा सकता है क छोटे-छोटे पौधे इस घर की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि इस अपार्टमेंट में  रणबीर कपूर के दिवंगत पिता, ऋषि कपूर को समर्पित एक कमरा भी बनाया गया है जहां उनकी सभी पसंदीदा चीजें जैसे उनकी कुर्सी, बुकशेल्फ और अन्य महत्वपूर्ण चीजें रखी गई हैं। 

आलिया और रणबीर ने डिजाइन करने में काफी समय बिताया था और शादी से पहले दोनों को अक्सर निर्माण स्थल पर आते- जाते देखा गया था। इसकी कीमत कुल 32 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
 

Content Writer

vasudha