इस हसीना से शादी करने के लिए नताशा दलाल तक से रिश्ता तोड़ने को तैयार थे Varun Dhawan!

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2023 - 01:54 PM (IST)

बॉलीवुड की जाने-माने एक्टर वरुण धवन आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी फिल्मों के अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। चाहे अब वरुण धवन ने अब शादी कर ली है, लेकिन जब वे कुवारें थे तो काफी दिलफेंक थे, जिसके चलते कई हसानीओं के साथ उनका नाम जुड़ा। एक्टर के अफेयर की लिस्ट काफी लंबी है। चलिए डालते हैं इस पर एक नजर...

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू और वरुण धवन ने फिल्म जुड़वा 2 में एक साथ काम किया था। कहा जाता है कि फिल्म के सेट पर वो काफी करीब आ गए थे। लेकिन जल्द ही इनके अफेयर की खबरें खत्म भी हो गई और फिल्म की शूट खत्म होते ही दोनों अपने-अपने रास्ते निकल लिए।

सारा अली खान

फिल्म कुली नंबर 1 में जब सारा और वरुण एक साथ काम कर रहे थे तो दोनों की अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। हालांकि बात लंबे वक्त तक चल नहीं पाई।

लीजा हेडन

लीजा हेडन  पर भी एक वक्त पर वरुण का दिल आ गया था। इस बात का खुलासा थुद एक्टर ने किया था। उन्होंने 16 साल की उम्र में लीजा को एक पार्टी में देखा था और उसपर दिल हार गए।  हालांकि लीजा ने उन्हें ज्यादा भाव नहीं दिया और अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड डिनो ललवानी के साथ शादी कर ली। अब वो तीन बच्चों की मां हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट और वरुण ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से साथ में एक्टिंग करियर शुरु किया था। इसके बाद इन दिनों के अफेयर के चर्चा शुरु हो गए थे। कहा जाता है कि एक्टर आलिया को लेकर बहुत सीरियस थे और शादी करना चाहते थे। इसके लिए वो अपने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को छोड़ने के लिए भी तैयार थे। लेकिन वरुण का परिवार इसके लिए राजी नहीं था, वो एक एक्ट्रर्स को अपने घर की बहू नहीं बनाना चाहते थे, जिसके चलते दोनों को अपने रास्ते अलग करने पड़े।

नताशा दलाल

अब बात करते हैं नताशा की, जिससे आखिरकार वरुण ने शादी की। बता दें कि दोनों शादी से पहले काफी लंबे समय तक डेट कर रहे थे। बीच में उनका ब्रेकअप भी हो गया था, लेकिन फिर दोनों वापस से साथ में आ गए। लेकिन वरुण के लिए नताशा को पाना इतना आसान नहीं था। नताशा ने कई बार एक्टर का प्रपोजल रिजेक्ट किया था। वरुण-नताशा ने 24 जनवरी, 2021 को शादी की थी। इन दोनों की शादी में काफी कम मेहमान आए थे।

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण जल्दी ही जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म बवाल में नजर आने वाले है। इन दोनों की फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur