पापा बनने वाले हैं Varun Dhawan, पत्नी नताशा दलाल संग तस्वीर शेयर कर दी Good News

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2024 - 09:58 AM (IST)

साल 2024 में जहां कई सारे सेलेब्स शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर कई सेलेब्स के घर इस साल नन्ही खुशियां भी दस्तक दे रही हैं। हाल ही में विक्रांत मैसी पापा बने हैं। वहीं बाकी सेलेब्स के घर भी अब किलकारी गूंजने वाली है। हाल ही में एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। अब उनके बाद लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। यह नाम किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का है। एक्टर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल जल्दी पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बात की खबर खुद वरुण ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

फैंस को खुद दी पापा बनने की खबर 

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह घुटनों पर बैठ वाइफ नताशा दलाल के बेबी बंप को किस करते हुए दिख रहे हैं। यह तस्वीर ब्लैड एंड व्हाइट है। तस्वीर शेयर करते हुए वरुण ने लिखा कि - 'हम प्रेग्नेंट हैं और आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरुरत है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई 

एक्टर की इस पोस्ट पर कई सारे सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई देते हुए दिख रहे हैं। अर्जुन कपूर ने लिखा - 'डैडी और मम्मी नंबर 1' 

परिणीति चोपड़ा ने लिखा - 'बहुत सारा प्यार और दुआएं वरुण धवन और नताशा'। 

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा - 'वाओ, बधाई हो मेरे दोस्तों'। 

कपिल शर्मा ने लिखा - 'दोनों को बधाई हो अच्छा समय आ रहा है। भगवान आप दोनों पर आशीर्वाद बनाए'। 

आलिया भट्ट ने कमेंट करते हुए ब्लैक हर्ट वाली इमोजी शेयर की। 

तीन साल पहले हुई कपल की शादी 

वरुण और नताशा ने इसी साल 24 जनवरी तो अपनी तीसरी शादी की एनिवर्सरी मनाई है। दोनों ने साल 2021 में परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में मुंबई से दूर अलीबाग में शादी की थी। वरुण और नताशा की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। वरुण ने 4 बार नताशा को प्रपोज किया लेकिन नताशा ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था पर फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार नताशा ने हां कह दी और दोनों की शादी हो गई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

Content Writer

palak