वरुण धवन ने बताया लड़कों में यह एक चीज चाहती हैं लड़कियां, फाॅलो करेंगे तो बात बन जाएगी

punjabkesari.in Friday, Dec 18, 2020 - 06:18 PM (IST)

किसी के साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने के लिए हर कोई अपने पार्टनर में अलग- अलग खूबियां ढूंढता है। बात अगर लड़कियों की करें तो इन्हें हमेशा ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है जो समझदार, होशियार होने के साथ केयरिंग हो। महिलाएं अपने दिल की बात कभी किसी को नहीं बताती। यही वजह है कि वे किसी को नहीं बता पाती की उनको अपने लाइफ पार्टनर या फिर लड़कों में कौन सी क्वालिटी पसंद होती हैं। बाॅलीलुड एक्टर वरुण धवन अपने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ सगाई के बंधन में बंध चुके हैं। एक्टर का कहना है कि इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए कुछ चीजों के साथ कभी समझौता नहीं किया। खुद वरुण दूसरे लड़कों को इसे फाॅलो करने के लिए कहते हैं। 

PunjabKesari

एक शो के दौरान वरुण धवन ने बताया कि लड़कियों को अपने पार्टनर में ईमानदारी का गुण देखती हैं। एक्टर ने बताया कि उन्हें इस बात का एहसास तब हुआ जब वह खुद रिलेशनशिप में आए।

ईमानदार हो पार्टनर

महिलाओं को सच्चे और ईमानदार लड़के बहुत पसंद होते हैं। वह चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनसे कभी झुठ ना बोले और अपने रिश्ते को पूरी सच्चाई के साथ निभाए। क्योंकि अगर किसी भी रिश्ते में ईमानदारी नहीं होगी तो वो ज्यादा देर तक नहीं चल पाएगा। 

PunjabKesari

केयरिंग पार्टनर

हर महिला की ख्वाहिश होती है कि जब वह अपने पार्टनर के साथ हो तो वह खुद को सुरक्षित महसूस करे। उसका पार्टनर हर मुसीबत में उसके साथ खड़ा रहे। महिलाएं बहुत ज्यादा संवेदनशील और इमोशनल होती है इसलिए उन्हें वो पुरूष ज्यादा अच्छे लगते हैं जो उनकी पूरी केयर करे।

हेल्पिंग नेचर

जो पुरुष आगे बढ़कर महिलाओं की मदद करते हैं, महिलाओं का सम्मान करते हैं। ऐसे ही पुरुषों को महिलाएं काफी पसंद करती हैं। 

PunjabKesari

फ्रैंक नेचर

इसके अलावा हर लड़की कोे फ्रैंक नेचर के लड़के भी अधिक पसंद आते हैं। क्योंकि ऐसे लड़के लड़कियों पर किसी तरह की रोक-टोक नहीं करते। जो लड़के बेफालतू में उनकी चाल-ढाल पर तानें कसते हैं या फिर कहते हैं कि लड़कियां कभी भी लड़को के बराबर नहीं पहुंच सकती। इस तरह के लड़को से तो वे दूर ही रहती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static