Tokyo Olympics: भारतीय महिला हाॅकी टीम की वंदना कटारिया ने हैट्रिक गोल दाग रचा इतिहास

punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 01:06 PM (IST)

भारतीय महिला टीम ने टोक्यो ओलंपिक में एक बार फिर से वापसी कर ली है। भारतीय महिला टीम ने इस कड़े मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है। भारत की तरफ वंदना कटारिया  ने तीन और नेहा गोयल ने एक गोल दागा। वंदना कटारिया पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने ओलंपिक के किसी मैच में हैट्रिक गोल किया हो।


वहीं इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हरा कर भारतीय हॉकी टीम के अगले दौर में जाने की उम्मीदें बढ़ गई है। ब्रिटेन अगर आयरलैंड को आज हरा देता है तो भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगा।

 वंदना कटारिया के आक्रामक खेल से जीता भारत
खेल की बात करें तो वंदना कटारिया ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते  पहले क्वार्टर ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाते हुए चौथे मिनट में गोल दाग दिया, हालांकि पहले क्वार्टर के अंतिम क्षणों में दक्षिण अफ्रीका ने बराबरी का गोल किया इसके साथ ही दूसरे क्वार्टर में भी वंदना ने आक्रामक खेलजारी रखते हुए स्कोर 2-1 कर दिया।



 इसी तरह तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक बार फिर जबरदस्त शुरुआत की और खिलाड़ी नेहा गोयल ने एक गोल दागा। जिससे टीम की बढ़त 3-2 हो गई। मैच के 49वें मिनट में वंदना कटारिया ने तीसरा गोल करते हुए भारत को 4-3 से आगे लेजाकर मैच अपने नाम कर लिया। 

Content Writer

Anu Malhotra