इन देशों में बढ़ जाती है इंडियन करंसी की Value, बेफिक्र हो कर करें सैर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 08, 2017 - 12:30 PM (IST)

कहीं घूमने की बात हो तो सबसे पहले बजट को लेकर चिंता बढ़ जाती है। लोग अपनी जेब के हिसाब से ही जगह का चुनाव भी करते हैं। बात अगर विदेश घूमने की हो तो लोग घूमने का इरादा ही बदल देते हैं लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर आज भी रुपए की कीमत बढ़ जाती है। जहां पर आप आसानी से घूम भी सकते हैं और शॉपिंग का भी मजा ले सकते हैं। 


इंडोनेशिया


इंडोनेशिया में भारतीय करंसी की कीमत बढ़ जाती है। यहां पर 1 भारतीय रुपए की कीमत 207.78 इंडोनेशियन रुपिया के बराबर है। इस खूबसूरत देश में घूमने के लिए भारतीयों को फ्री वीजा भी मिलता है। 

आइसलैंड


आइसलैंड बहुत खूबसूरत जगह है। यहां पर नीले झरने,ग्लेशियर, काले रेत के समुद्र के अलावा और भी बहुत सी जगहें घूमने के लिए बैस्ट हैं। यहां पर 1 रुपए की कीमत 1.65 आइसलैंडिक क्रोना के बराबर है। 

कंबोडिया


यहां पर आप ज्यादा खर्च किए बिना आसानी से घूम सकते हैं। बड़े-बड़े पत्थरों से बना अंगकोर मंदिर दुनिया भर में मशहूर है। इसके अलावा यहां पर रॉयल पैलेस, राष्ट्रीय संग्रहालय और पुरातात्विक खंडहर पर्यटकों के आकर्षण का खास हिस्सा है। इस देश में 1 रुपए की कीमत 63.23 कंबोडियन रियाल है। 

वियतनाम


वियतनाम ट्रैवलिंग के लिए बैस्ट जगहों में से एक है। यह देश बौद्ध पगोडा, शानदार व्हिएतनामी व्यंजन,म्यूजियम, फ्रेंच वास्तुकला और नदियों यहां के प्रमुख आकर्षक के केन्द्र हैं। इस देश के 355.04 वियतनामी डोंग भारतीय करंसी के 1 रुपए के बराबर हैं। 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Punjab Kesari