बर्फ की चादर से ढकी कश्मीर की वादियां, दिल खुश कर देगा धरती के स्वर्ग का ये नजारा

punjabkesari.in Saturday, Feb 03, 2024 - 06:14 PM (IST)

अगर आप भी कुछ एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की हसीन वादियां का नजारा देखने जरूर जाएं। यह इन दिनों  बर्फ की चादर से ढका हुआ है, ऐसे में यहां की खूबसूरती देखने लायक है।


 श्रीनगर सहित कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार को बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में घाटी में मध्यम से भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।  जहां कश्मीर के ऊपरी क्षेत्रों में तड़के बर्फबारी शुरू हो गई, वहीं दिन चढ़ने के साथ घाटी के मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी हुई। 


कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वही  कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। मोटर चालकों को फिसलन भरी सड़कों को देखते हुए सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है। 


उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में पहलगाम पर्यटक स्थल का तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


बर्फबारी के चलते न केवल कश्मीर घाटी में लंबे समय से चला आ रहा शुष्क मौसम का सिलसिला टूट गया, बल्कि इससे पर्यटकों के बीच भी खुशी की लहर दौड़ गई।

Content Writer

vasudha