Valentine''s Day: पार्टनर के लिए बनाएं स्पैशल कर्ड चोको केक

punjabkesari.in Sunday, Feb 14, 2021 - 01:50 PM (IST)

वेलेंटाइन डे पर केक बनाने सबसे बढ़िया ऑप्शन है लेकिन कई बार घर पर बिना अंडा के स्पंजी केक नहीं बन पाता। ऐसे में आप दही से स्पंजी केक तैयार कर सकती हैं। यह रेसिपी केक का एक वेजीटेरियन वर्जन है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं वैलेंटाइन पर डे पर स्पैशल चॉकलेट कर्ड केक बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

आटा - 3/4 कप
कोको पाउडर - 1/4 कप
दही - 1 कप
चीनी - 1 कप
बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
बेकिंग सोडा - 1/2 छोटा चम्मच 
नमक - 1/2 छोटा चम्मच 
मक्खन - 1/2 कप
बटरस्कॉच चोको चिप्स - जरूरत अनुसार 
बादाम - जरूरत अनुसार
पानी - जरूरत अनुसार
वनिला एसेंस - 1/2 छोटा चम्मच

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले एक बेकिंग डिश में अच्छी तरह तेल लगाएं। थोड़ा सा मैदा बॉउल पर छिड़कर बर्तन को अलग रख दें।
2. दूसरे बाउल में दही, शुगर पाउडर अच्छी तरह मिलाएं लेकिन ध्यान रखें कि इनमें गुांठ ना पड़े।
3. इस मिश्रण में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर तब तक फेंटे जब तक इसमें छोटे-छोटे बबल्स ना दिखाई दें।
4. अब इसमें मैदा, कोको पाउडर मिलाकर मक्खन को अच्छी तरह मिला ले।
5. इसे अच्छी तरह फेंटने के बाद ऊपर से वनीला एसेंस और नमक डालकर मिक्स करें।
6. ग्रीस किए हुए बेकिंग बाउल में मिश्रण डालकर टैप करें, ताकि वो पूरी तरह से नीचे बैठ जाए। इसके ऊपर चोको चिप्स और कटे हुए बादाम डालकर गार्निश करें।
7. ओवन को प्रीहीट करने के बाद केक को 30 से 40 मिनट तक बेक करें।
8. अब केक को बाहर निकालकर ठंडा करें और डैकोरेट करके सर्व करें।
9. लीजिए आपका वेजीटेरियन स्पंजी चॉकलेट कर्ड केक बनकर तैयार है।

Content Writer

Anjali Rajput