35 साल की Vaani के चेहरे पर है गजब का ग्लो! फॉलो करती हैं ये Skin Care Routine

punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2023 - 11:21 AM (IST)

कई सारी महिलाओं को लगता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को मेंटेन करने के लिए कई सारे महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है, नेचुरल स्किन तब ही हेल्दा और ग्लोंइंग होती है जब हम उसपर काम करते हैं। एक्ट्रेस वाणी कपूर की जब बात आती है तो 35 साल की होकर भी उनकी स्किन बेहद ग्लोइंग और यंग लगती है। इसके लिए वो स्पेशल स्किन केयर रूटीन फॉलो करती है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में....

नेचुरल ग्लो की वजह है ये चीजें

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अपना ब्यूटी सीक्रेट शेयर किया था। उन्होंने कहा की वो सब कुछ खाती हैं पर सीमित मात्रा में, वहीं वो ढेर सारा पानी भी पीती हैं, जिससे स्किन ग्लोइंग होती है बॉडी भी डिटॉक्स होती है।

फॉलो करती हैं स्पेशल स्किन केयर रूटीन

एक्ट्रेस अपनी स्किन केयर रूटीन में सिर्फ बेसिक चीजों का इस्तेमाल करती है, जिसमें क्लींजिंग, टोनिंग, और मॉइश्चराइजिंग शामिल हैं। इससे ही वो अपने दिन की शुरुआत करती हैं। इसके बाद वो लिप बाम और सनस्क्रीन अप्लाई करती हैं, क्योंकि ये दोनों ही चीजें उनके लिए बहुत जरूरी है। 

त्वचा की एक्स्ट्रा केयर के लिए करती हैं ये काम

स्किन और बाल दोनों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। उनका ख्याल रखने के लिए वो मसाज और स्पा जैसी कई चीजें ट्राई करती हैं। इसके साथ ही वो पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखती हैं। इन सब के अलावा एक अच्छी नींद लेना जरूरी है। वहीं बात करें मेकअप की तो एक्ट्रेस हमेशा नेचुरल लुक को फॉलो करती हैं, जहां लिमिटेड मेकअप होते हैं। इसके अलावा वो अच्छे ब्रांड का मेकअप ही इस्तेमाल करती हैं।

इस तेल से करती हैं बालों की मसाज

एक्ट्रेस के घने बालों का राज है बादाम का तेल। इससे बाल नॉरिश होते हैं और मजबूत भी बनते हैं। वो स्टाइलिंग टूल्स, हेयर स्प्रे आदि चीजों से दूर रहती हैं, क्योंकि इसके ज्यादा इस्तेमाल से बाल खराब हो जाते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur