बार-बार यूरिन इंफेक्शन? ये छोटी-छोटी फ्रिज की गलतियां बन सकती हैं वजह

punjabkesari.in Sunday, Aug 03, 2025 - 03:29 PM (IST)

 नारी डेस्क: अगर आपको बार-बार यूरिन इंफेक्शन (UTI) की समस्या हो रही है, तो इसकी वजह आपके घर में रखा फ्रिज भी हो सकता है। फ्रिज में अगर सफाई का  ठीक से ध्यान न दिया जाए, तो वहां कई तरह के बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं और खासकर UTI जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं। फ्रिज में रखे खाने-पीने की चीजों से E. coli जैसे बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर सकते हैं, जो यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का कारण बनते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में, जब तापमान ज्यादा होता है, तब ये बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं।

फ्रिज में UTI के बैक्टीरिया कैसे पनपते हैं?

फ्रिज में रखा कच्चा मांस, अंडे, सब्जियां और पैक्ड फूड जैसे सामान अगर सही तरीके से स्टोर न किया जाए और फ्रिज साफ न किया जाए, तो उनमें E. coli और अन्य हानिकारक बैक्टीरिया पनप जाते हैं। ये बैक्टीरिया फ्रिज की अलमारियों, डिब्बों और पैक्ड फूड के ऊपर भी चिपक जाते हैं। ऐसे बैक्टीरिया खाने के साथ शरीर में पहुंचते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ाते हैं।

फ्रिज को साफ कैसे रखें?

हफ्ते में कम से कम एक बार फ्रिज को अच्छी तरह साफ करें। गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर फ्रिज की अलमारियों, डिब्बों और शेल्फ को साफ करें। खासकर मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स के डिब्बे अच्छी तरह धोएं क्योंकि वहां बैक्टीरिया ज्यादा रहते हैं।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: रुबीना दिलैक की बहन और पिता का एक्सीडेंट, गाड़ी को पीछे से मारी टक्कर

खाने को कैसे स्टोर करें?

कच्चे मांस और अंडों को अलग-अलग एयरटाइट कंटेनर में रखें। फल और सब्जियों को धोकर ही फ्रिज में रखें। पका हुआ खाना ढककर रखें और 2 दिन से ज्यादा पुराना खाना न खाएं। फ्रिज का तापमान कितना होना चाहिए? फ्रिज का तापमान हमेशा 4 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे रखें ताकि बैक्टीरिया का विकास धीमा हो। फ्रीजर का तापमान -18 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। गर्मियों में फ्रिज को ज्यादा भरकर न रखें, इससे ठंडक कम हो जाती है।

UTI से बचाव के अन्य उपाय

पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखें। रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिएं ताकि शरीर साफ रहे। यूरिन को ज्यादा देर तक रोकने से बचें। कॉटन की अंडरवियर पहनें ताकि नमी कम हो। क्रैनबेरी जूस पीना भी UTI से बचाव में मददगार होता है।

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर यूरिन करते समय जलन हो, बार-बार पेशाब की जरूरत हो या पेट में दर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा या एंटीबायोटिक्स न लें।

नोट: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी दवा या इलाज के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।    


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static