नमक का एेसे करें इस्तेमाल, कई परेशानियां होगी दूर!

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2017 - 02:51 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशनः नमक का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। नमक सेहत और त्वचा दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। नमक खाने का स्वाद बढ़ाता है। इसे अलावा भी नमक के कई फायदे है जिसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते। नमक का इस्तेमाल सफाई के लिए भी किया जा सकता है। आज हम आपको नमक के अनगिनत फायदों के बारे में बताएंगे।

1. अक्सर प्याज काटने के बाद उसकी महक हाथों से नहीं जाती। एेसे में प्याज काटने के बाद अपने हाथों को थोड़ा गीला कर लें। इसके बाद हाथों पर नमक लगाकर रगड़ें। बाद में हाथ धो लें। 

2. चेहरे पर मुहांसे होने पर नमक का इस्तेमाल करें। नमक का पानी मुंहासों वाली जगह पर लगाएं। इससे काफी राहत मिलेगी।

3. कई बार जूतों से गंदी बदबू आने लगती है, जिससे लोगों के सामने शर्मिदा होना पड़ता है। बदबू को दूर करने के लिए नमक का इस्तेमाल करें। जूतों में थोड़ा सा नमक छिड़क दें और थोड़ी देर एेसे ही रहने दें। एेसा करने से बदबू दूर हो जाएगी।

4. कटे हुए फलों को ताजा रखने के लिए नमक का इस्तेमाल करें। फलों के ऊपर नमक छिड़क दें। इससे फल ताजे रहेगे।

5. नमक का इस्तेमाल सिंक को साफ करने के लिए भी किया जा सकता है। नींबू के रस में नमक मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट से सिंक की सफाई करें, इससे सारी चिकनाई दूर हो जाएगी।

6. नमक, विनेगर और आटे को मिक्स कर लें। इससे तांबे की वस्तुओं को साफ करें। इससे तांबे की वस्तुएं चमकदार होगी।

7. मच्छर काटने पर नमक का इस्तेमाल करें। नमक को मच्छर काटने वाली जगह पर लगाएं। इससे दर्द से राहत मिलेगी।

Punjab Kesari