पोज देने में बिजी बेबो के नवाबजादे को लगी चोट, यूजर ने लगाई क्लास, बोले- बेचारा तैमूर

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 03:38 PM (IST)

कल करिश्मा कपूर की बेटी समायरा का जन्मदिन था और इस खास मौके पर मौसी करीना, बेटे तैमूर और मम्मी-पापा के साथ भांजी का बर्थडे मनाने उनके घर पहुंची। इस दौरान करीना ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी दिखीं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। जब करीना फोटोग्राफर को पोज दे रही थी उसी वक्त तैमूर गाड़ी से उतरे और एकदम चिल्लाए और फिर दीवार पर लगे शीशे से जा टकराए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

करीना की यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग बेबो को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'करीना मैम लगी है फोटो खिचवाने और वहां पीछे तैमूर का सिर फट गया।'

 

 

एक ने लिखा, 'मॉम बिजी है फोटो करवाने में छोटे बच्चे के लिए बहुत बुरा लगा।'

 

 

अन्य ने लिखा, 'करीना ने कैसे उसे इग्नोर किया बैड पेरेंटिग।'

 

 

एक ने तो यह भी कह दिया कि बच्चे की तरफ पहले ध्यान दो पोज बाद में दे देना। वही लोगों ने यह भी कहा कि तैमूर बहुत शरारती हो गया है।

 

 

बता दें कि कल करिश्मा की बेटी समायरा अपने दोस्तों के साथ भी आउटिंग करती दिखी। वही खुद करिश्मा ने भी बेटी की बर्थ डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

 

वही करीना की बात करें तो उन्होंने हाल में ही अपने छोटे बेटे को जन्म दिया हैं और उसी की परवरिश में बिजी है। करीना को 2 बार स्पॉट किया गया है लेकिन वह अपने छोटे बेटे के साथ अभी तक मीडिया के सामने नहीं आई।

Content Writer

Priya dhir