कंगना की लुक से भड़के यूजर्स,  कहा- ये अम्मा (जयललिता)की सरासर बेइज्जती है'।

punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 03:47 PM (IST)

'कंगना रनौत' आजकल अपने आने वाली फिल्म के लुक के लिए सुर्ख़ियों में बनी हुई है। जी हां, कंगना तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता पर बन रही फिल्म 'थलाइवी' (Thalaivi) के लिए आजकल लाइमलाइट बटोर रही है। इस फिल्म का पहला लुक इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। फिल्म का टीज़र जैसे ही अपलोड हुआ,महज 1 घंटे में वायरल हो गया। जयललिता के लुक में कंगना ट्रोलर्स की नई टारगेट बन गई है। लोगों ने उनका जमकर मजाक बनाया।

किसी ने कहा की 'एनिमेशन बहुत बेकार किया है' तो किसे ने लिखा कि 'ऐसा लग रहा है किसी पुतले को खड़ा कर दिया गया है'। वहीं एक यूजर्स ने तो कहा कि हमें अम्मा (जयललिता) के लिए दुख हो रहा है, ये उनकी सरासर बेइज्जती है'। दूसरे ने तो इतना तक कह डाला कि कंगना को किसने उबाल दिया। भई लोगों के ऐसे ट्रोल्स देखकर तो यहीं कहा जा सकता है कि लोगों को कंगना का जयललिता वाला लुक पसंद ना आ रहा। 

ऐसी बातों से आगमन हुआ है इस टीज़र का। बतादें कि जैसे ही यह ट्रेलर शुरू होता है, वैसे ही कंगना अजीबो-गरीब डांस करते हुए नजर आती है। उन्होंने विंटेज और बोल्ड लुक के कपडे पहने हुए है। वहीं अगले क्षण वो ग्रीन साड़ी पहन कर जयललिता में बदल जाती है। कंगना इसलिए ज्यादा ट्रोल हुई है क्योंकि उन्होंने जो प्रोस्थेटिक मेकअप करवा कर अपने फेस के लुक का जुलूस निकाल लिया है। जयललिता ऐसी नहीं दिखती थी। इसी वजह से फैंस उनसे नाराज है। बतादें कि कंगना अमेरिका में जब यह मेकअप करवा रही थी तब उनके बारें में उनकी बहन रंगोली ने उनके मेहनत के बहुत गुण गा रही थी।

रंगोली ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिनमें कंगना प्रोस्थेटिक गोंद में ढकी नजर आ रही हैं। इसके साथ रंगोली ने लिखा, 'प्रोस्थेटिक्स के लिए माप इसी तरह से लिया जाता है, एक कलाकार होना आसान नहीं है। कंगना उस चीज में भी इतनी शांत हैं, जिसे देखना ही हमारे लिए दम घुटने जैसा है।' इस मेकअप में उनके पूरे चेहरे पर हरे रंगा का लेप लगा हुआ, जिससे उनको सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी।

हॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट जैसन कोलिंस कंगना का यह लुक टेस्ट कर रहे थे। मगर इतनी मेहनत का क्या फायदा जब लोगों को यह लुक भाया ही नहीं।

बता दें कि कंगना इस बायोपिक के रंग में इस तरह डूबी थीं कि उन्होंने अपने मनाली वाले घर को पूरी तरह से डांस स्टूडियो में बदल दिया था। यह बात तो माननी पड़ेगी कि कंगना ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है मगर शायद लोगों को यह मेहनत पसंद नहीं आई। 

Content Writer

shipra rana