Urfi Javed ने तो इस बार हद ही कर दी, यूजर बोलें ''Didi ब्लाउज भी पहनते है साड़ी के साथ...'',

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 12:38 PM (IST)

उर्फी जावेद आए दिन अपने हॉट और बोल्ड अंदाज से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उर्फी आए दिन अपने बोल्ड कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने बोल्डनेस की हदें पार कर दी हैं, जिसे देखने के बाद फैंस भी हैरान हो गए हैं। दरअसल, उन्होंने साड़ी तो पहनी लेकिन बिना ब्लाउज के, जिसकी वजह से फैंस ने उन्हें खूब ट्रोल किया।

Urfi Javed ने तो इस बार हद ही कर दी

यही नहीं, वह साड़ी में बोल्ड पोज देते हुए Justin Bieber के गाने पर डांस भी कर रही हैं, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी नीले और सफेद रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद हॉट और बोल्ड नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urrfii (@urf7i)

बिना ब्लाउज की साड़ी में आईं नजर

इसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया है और बालों को वेर्वी लुक से कंपलीट किया। साड़ी के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल ओवरसाइज्ड नथ भी पहनी हुई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा, 'साड़ी के लिए कभी देर न करें!!'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urrfii (@urf7i)

यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

उर्फी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ब्लाउज भी पहनते हैं दीदी साड़ी के साथ"। कमेंट करते हुए एक यूजर बोलें, 'ब्लाउज खो गया है या किसी ने चुरा लिया है।'

अन्य ने लिखा, 'ये नहीं सुधरेगी'। एक यूजर ने लिखा, 'तुम हमेशा अपनी पीठ क्यों दिखाते हो, यह भारत है।' एक ने तो उन्हें नसीहत देते हुए कहा, 'पहले साड़ी पहनना सीखो।' एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया, एक पागल औरत को भी ब्लाउज पहनना पड़ता है।'

Content Writer

Anjali Rajput