Balcony Decor: इन फूलों से सजाएं घर की बालकनी, दिखेगी और भी सुंदर

punjabkesari.in Monday, May 16, 2022 - 03:43 PM (IST)

गर्मियों के मौसम में पेड़-पौधों की देखभाल करनी पड़ती है। कड़कती धूप पौधों की चमक और रंग छीन लेती है। जिसके कारण पौधे मुरझाने लग जाते हैं। ऐसे में आप कुछ पेड़-पौधे घर की बालकनी में भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से पौधे सुरक्षित भी रहेंगे और मुरझाएंगे भी नहीं। बालकनी भी सुंदर दिखेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कौन-कौन से प्लांट्स बालकनी में लगा सकते हैं...

Beautiful Balcony Decorating Ideas, 15 Green Balcony Designs

सूरजमूखी का लगाएं पौधा 

आप घर की बालकनी में सूरजमूखी का पौधा भी लगा सकते हैं। सूरजमूखी के पौधे के लिए गर्मियों को मौसम  बहुत अच्छा होता है। इसको लगाने से आपके घर का तापमान भी संतुलित ही रहेगा। यह आपके घर की शोभा को चार चांद लगा देगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि आप इस पौधे को साल में 3 बार लगा सकते हैं। 

Sunflower Growth Timeline and Life Cycle - 8 Stages (With Pictures)

गुड़हल का लगाएं पौधा 

घर में आप गुड़हल का पौधा भी लगा सकते हैं। इसमें अलग-अलग रंग के फूल खिलते हैं जो घर की सुंदरता ओर भी बढ़ा देंगे। बालकनी को सजाने के लिए आप इस पौधे को घर पर लगा सकते हैं। रंग-बिरंगे फूलों से घर का वातावरण भी खुशनुमा रहता है। 

PunjabKesari

गेंदे का लगाएं पौधा 

आप  बालकनी में गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं। गेंदे में अलग-अलग तरह की वैराइटी आती हैं। जिसे आप अपने घर में लगा सकते हैं। इसमें लाल, पीले और भी बहुत से तरह के रंग आते हैं। रंग-बिरंगे गेंदे के फूल आपकी बालकनी को और भी सुंदर बना देंगे। 

PunjabKesari

बालासम का लगाएं पौधा 

बालासम का पौधा भी आप अपनी बालकनी में लगा सकते हैं। इस पौधे में बहुत ही जल्दी फूल उगना शुरु हो जाते हैं। साथ ही यह पौधा आपके घर की ठंडक भी बढ़ा देगा। 30 से 40 दिन में इसमें फूल लगने शुरु हो जाते हैं। बालकनी के लिए यह पौधा बहुत ही अच्छा साबित होगा। 

PunjabKesari

फर्श पर बिछाएं ग्रीन मैट

आप बालकनी की फर्श पर ग्रीन कलर का मैट डाल सकते हैं। इससे बालकनी को एक गार्डन जैसा लुक मिलेगा। बालकनी और भी सुंदर और बड़ी दिखेगी। इस मैट के साथ आप पौधों भी सजाकर रख सकते हैं। मैट के पास लाइन में पौधे रखकर आप बालकनी को डैकोरेट कर सकते हैं। 

Tex Homz Artificial Grass Door Mats for Home, Balcony (Natural Green,  Polyester, 2 X 3 Feet) : Home & Kitchen


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static