Cooking Tips: खाना बनाते समय अपनाएं ये Tricks, पैसे की होगी बचत

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 05:20 PM (IST)

किचन में हर किसी छोटी चीज को हिसाब से इस्तेमाल करके आप पैसे की बचत कर सकते हैं। जैसे की गैस सिलेंडर के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आप घर की रसोई में कुछ चीजों का खास ध्यान रखकर अपनी गैस का बचाव कर सकते हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी किचन की गैस बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

पैन को साफ करके बनाएं खाना 

खाना बनाने से पहले पैन को अच्छे से साफ कर लें। उस पर पानी की एक बूंद भी न रहने दें। आप किचन टॉवल से  बर्तन साफ कर सकते हैं। इससे आपकी एलपीजी गैस बिल्कुल भी बर्बाद नहीं होगी। 

ढक्कर पकाएं खाना

आप खाने को हमेशा ढक्कर ही पकाएं। इससे आपका खाना भी जल्दी बनेगा और गैस की ज्यादा बर्बादी भी नहीं होगी। ढकने से आपके खाने में भाप जल्दी बनेगी और खाना आसनी से पक जाएगा। 

कम आंच पर पकाएं खाना 

आप खाना हमेशा कम आंच पर ही बनाएं। इससे भोजन में सारे आवश्यक पौषक तत्व भी आसानी से पक जाएंगे। हाई फ्लेम पर खाना बनाने से भोजन से एंजाइम, विटामिन्स भी नष्ट हो जाते हैं। इसलिए खाना बनाने के लिए हमेशा कम आंच का ही इस्तेमाल करें।  

दाल और सब्जी को भिगोकर ही बनाएं 

खाना बनाने से पहले आप दाल या फिर सब्जी को भिगो दें। ऐसा करने से खाना भी जल्दी बनेगा और गैस की भी बचत होगी। भिगोने से उनमें मौजूद पौषक तत्व आसानी से खुल जाएंगे और खाना जल्दी बनने लगेगा। 

प्रेशर कुकर में बनाएं खाना 

खाना हमेशा प्रेशर कुकर में ही बनाएं। इससे खाना जल्दी पक जाएगा और समय की भी बचत होगी। खाना बनने के बाद उसे किसी इंंसुलेटेड कंटेनर में रखें ताकि वह लंबे समय तक गर्म रहे। 


 

Content Writer

Vandana