Kitchen Tips: बर्तनों की चमक हो जाएगी दौगुणी, ऐसे बनाएं घर पर साबुन

punjabkesari.in Monday, May 23, 2022 - 06:31 PM (IST)

खाने के जिद्दी दाग बर्तनों की चमक छीन लेते हैं। चमक बनाए रखने के लिए जरुरी नहीं है कि आप सिर्फ बाजारी साबुन का ही इस्तेमाल करें। आप किचन में मौजूद चीजों से भी बर्तनों की चमक बनाए रख सकते हैं। बर्तनों के जर्म्स निकालने के लिए आप घर पर पड़ी चीजों से भी साबुन या फिर डिटर्जेंट बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उसके बारे में...

साफ पानी से धोएं बर्तन 

यदि आपके बर्तन बहुत ही गंदे हैं तो आप किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले  साफ पानी से बर्तनों को अच्छे से धो लें। इससे बर्तनों पर लगे जर्म्स बहुत ही आसानी से निकल जाएंगे। 

PunjabKesari

बेकिंग सोडा करें इस्तेमाल 

आप बर्तनों का साफ करने के लिए और उनमें से आ रही बदबू को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप एक कप पानी में बेकिंग सोडा डालकर घोल तैयार कर लें। घोल के साथ आप गंदे बर्तनों को साफ करें। इससे बर्तनों की बदबू भी दूर हो जाएगी और बर्तन साफ भी हो जाएंगे। 

PunjabKesari

नींबू का रस करें इस्तेमाल 

आप बर्तनों के जिद्दी दाग निकालने के लिए नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू का रस मेंं मौजूद सीट्रिक एसिड आपके बर्तनों में से किसी भी तरह का जिद्दी दाग आसानी से निकाल देगा। 

PunjabKesari

सफेद सिरका करें इस्तेमाल 

सफेद सिरके में एसिडिक तत्व पाए जाते हैं। इसके एसिडिक तत्व बर्तनों में मौजूद जर्म्स निकालने में मदद करेंगे। आप 1 कप सिरका लेकर बर्तनों के जिद्दी दाग पर लगाएं और फिर पानी से बर्तन को अच्छे से धो लें। बर्तनों के जिद्दी दाग आसानी से निकल जाएंगे। 

वॉशिंग सोडा करें इस्तेमाल 

आप वॉशिंग सोडा का इस्तेमाल भी बर्तनों के जिद्दी दाग हटाने के लिए कर सकते हैं। 2 कप पानी में 1 चम्मच वॉशिंग सोडा मिलाएं और फिर इस घोल से बर्तनों को अच्छे से साफ कर लें। दाग आसानी से निकल जाएंगे।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static