Kitchen Tip: हर बार लेते हैं फीका खरबूजा तो लेने से पहले ये Tips करें फोलो

punjabkesari.in Monday, May 16, 2022 - 04:33 PM (IST)

गर्मी के मौसम में तरबूज, खरबूजा और आम ज्यादातर खाए जाने फलों में से एक है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपका शरीर ठंडा और हाइड्रेटेड रहता है। ठंडे खरबूजे का सेवन करना आपके मुंह में मिठास भर देगा। लेकिन अगर वही खरबूजा फीका निकल  जाए तो आपके पैसे और मूड दोनों खराब कर देता है। तो चलिए आपको बताते हैं मीठा खरबूजा खरीदने के कुछ टिप्स... 

गहरे रंग का खरबूजा होता है मीठा 

खरबूजा वैसे हल्के हरे रंग का होता है। लेकिन अगर खरबूजा नीचे से ज्यादा डार्क है तो वह अधिक मीठा और पका हुआ होगा। यदि खरबूजा ऊपर से पीला है और उस पर धारियां दिखाई दे रही हैं तो भी स्वाद में खरबूजा मीठा ही होगा। 

कम वजन वाला खरीदें खरबूजा 

खरबूजा हमेशा कम वजन वाला ही खरीदें। ज्यादा वजन वाले खरबूजे में बीज ज्यादा होते हैं और वो ज्यादा पका भी नहीं होता। इसलिए आप ऐसा हमेशा कम वजन वाल  खरबूजा ही खरीदें।

तेज खूशबू वाल खरबूजा खरीदें

खरबूजे की तेज खूशबू बताती हैं कि खरबूजा कितना मीठा होगा। यदि उसमें से तेज खूशबू आ रही है तो वो ज्यादा स्वाद होगा। 

पिलपिला खरबूजा न खरीदें

ज्यादा पिलपिला या फिर पका हुआ खरबूजा न खरीदें। ऐसा खरबूजा अंदर से खराब हो सकता है। आप न ज्यादा सख्त और न ज्यादा हल्का खरबूजा खरीदें। आप मीडियम साइज का खरबूजा खरीद सकते हैं। 

कैमिकल वाले खरबूजे न खरीदें

आप कभी भी कैमिकल वाला खरबूजा न खरीदें। खरीदने से पहले एकबार खरबूजा उठाकर जरुर देखें। यदि नीचे वाला हिस्सा हल्का हरे रंग का है तो आप उसे बिल्कुल भी न खरीदें। ऐसे खरबूजे को कैमिकल डालकर पकाया जाता है। 

कच्चा खरबूजा न खरीदें 

यदि खरबूजा कच्चा है तो उसे बिल्कुल भी न खरीदें। ऐसे खरबूजे सामान्य तौर पर फीके ही होते हैं। 


 

Content Writer

palak