चेहरे की झुर्रियां दूर करेगी ये एक चीज, ऐसे करें Skin पर इस्तेमाल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 15, 2022 - 11:57 AM (IST)

बढ़ती उम्र का सीधा-सीधा असर चेहरे पर दिखता है। चेहरा झुर्रियां, फाइन लाइन्स और कई समस्याओं से घिरने लग जाता है। त्वचा पर कुछ निशान भी दिखने लगते हैं। जबकि यह एक ऐसी प्राकृतिक क्रिया है, जिसे रोका नहीं जा सकता , परंतु कुछ घरेलु उपाय इसे हल्का करने में बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। यदि आप समय रहते त्वचा का ख्याल रखते हैं तो त्वचा जवां और निखरी हुई रहती है। कच्चा दूध रसोई में पाई जाने वाली ऐसी चीज है जिसे आप झुर्रियों को कम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे कच्चा दूध इस्तेमाल कर सकते हैं और इससे त्वचा को कौन-कौन से फायदे होंगे...

क्या होते हैं फायदे?

कच्चे दूध में विटामिन-ए, विटामिन-डी, प्रोटीन, बायोटिन, पौटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। कच्चा दूध अनपेस्चुराइजड होता है, जिसके कारण यह न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। झुर्रियां कम करने के लिए आप किसी मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बजाय कच्चे दूध को अपनी स्किन केयर रुटीन में शामिल कर सकते हैं। 

कैसे करें इस्तेमाल?

कच्चे दूध से बनाएं मास्क 

आप कच्चे दूध से बना मास्क झुर्रियां कम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व चेहरे की लकीरों को हल्का करने में मदद करते हैं। 

कैसे बनाएं मास्क? 

सामग्री 

कच्चे केले - 2 
अनानास - 2 
अलसी के बीजों का तेल - 2 चम्मच 
कच्चा दूध - 2 चम्मच 

इस्तेमाल करने की विधि 

. सबसे पहले आप केला और अनानास को अच्छे से मसल लें। 
. फिर इसमें कच्चा दूध मिलाएं। तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। 
. इसके बाद मिश्रण में अलसी के बीजों के तेल मिलाएं। 
. तैयार किया हुआ मास्क चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाएं। 
. तय समय के बाद अपना चेहरा हल्के गर्म पानी से धो लें। 

इन चीजों से बना मास्क करें इस्तेमाल 

आप इस मास्क के अलावा चेहरे पर कच्चे दूध में पपीते का गूदा, विटामिन-ई के कैप्सूल, शहद और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। 

कैसे बनाएं मास्क? 

सामग्री 

पपीते का गूदा - 2 चम्मच 
विटामिन-ई कैप्सूल - 1
शहद - 1/2 चम्मच 
नींबू का रस - 1 चम्मच 
कच्चा दूध - 2 चम्मच 

इस्तेमाल करने की विधि 

. सबसे पहले आप कच्चे दूध में पपीते का गूदा और विटामिन-ई के कैप्सूल मिलाएं। 
. फिर इसमें नींबू का रस और शहद मिक्स कर लें। 
. सारी चीजों से एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। 
. पेस्ट को आप 20-25 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरा धो लें। 
. आप इस फेस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। 

कच्चा दूध, शहद और ओट्स का स्क्रब 

आप कच्चे दूध में ओट्स और शहद मिलाकर स्क्रब तैयार कर सकती हैं। यह स्क्रब आपकी त्वचा के डेड सेल्स को हटाने में मदद करेगा। 

कैसे करें इस्तेमाल? 

सामग्री 

कच्चा दूध - 2 चम्मच 
ओट्स - 2 चम्मच 
शहद - 1 चम्मच 

इस्तेमाल करने की विधि 

. सबसे पहले आप कच्चे दूध में ओट्स मिलाएं और उसे अच्छे से मिक्स कर लें। 
. फिर इसमें शहद मिलाकर 3 चीजों को अच्छे से मिला लें। 
. तैयार किया हुआ स्क्रब 5-10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं । 
. तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

कच्चे दूध चेहरे की झुर्रियां हटाने के साथ-साथ आपकी त्वचा पर एक क्लींजर की तरह भी काम करता है। आप चेहरे की धूल, मिट्टी हटाने के लिए कच्चा दूध को रोजाना त्वचा पर लगा सकते हैं। आप कच्चे दूध में केला मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे आपका चेहरा मॉइश्चराइज होगा और चेहरे की नमी भी कम होगी । 


 


 

Content Writer

palak