आइब्रो को घना करने के लिए लगाएं यह तेल

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2017 - 06:49 PM (IST)

आइब्रो ग्रोथ टिप्स : बालों को लंबा,काला और घना करने के लिए बहुत उपाय करते हैं। आजकल तो चेहरे की खूबसूरती के लिए डार्क आइब्रो और पलकों का भी बहुत फैशन है। कुछ लड़कियों की पलकें बहुत हल्की होती हैं।जिनके लिए उन्हें नकली पलकों का इस्तेमाल करना पड़ता है और आईब्रो को डार्क करने के लिए आई पैसिल भी झंझट का ही काम है। आज हम आपको आइब्रो और पलकों को घना करने के लिए घरेलू उपाय बता रहे हैं। 

 

कैस्टर ऑयल का करें इस्तेमाल
कैस्टर ऑयल यानि आरंडी का तेल बालों को झड़ने से रोकता है। इसका इस्तेमाल आईब्रो और पलकों को घना बनाने में भी मददगार है। इसके लिए रोजाना दिन में 2 बार इस तेल का इस्तेमाल करें। लगातार इस्तेमाल करने के बाद इसका असर धीरे-धीरे होना शुरू हो जाएगा। इसके लिए 2 महीने का समय भी लग सकता है। रात को सोने से आधा घंटा पहले तेल को लगाएं। 
 

आइब्रो पर इस तरह लगाएं तेल
आइब्रो पर आरंडी का तेल लगाने के लिए एयरबड का इस्तेमाल करें। इससे तेल अच्छी तरह से भौहों पर लग जाएगा। ध्यान रखें कि तेल उतना ही लगाएं जितनी जरूरत है। जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से इसका आंखों में जाने का खतरा भी बना रहता है।
 

पलकों पर इस तरह लगाएं तेल
पलकों के आरंडी का तेल लगाने के लिए मस्कारा ब्रश का इस्तेमाल करें। ब्रश पर थोड़ा सा तेल लगाकर पलकों पर ऐसे लगाएं जैसे मस्कारा लगाया जाता है। 
 

Punjab Kesari