किचन में चूहों के कहर से हैं परेशान तो सिर्फ ये 5 तरीके दूर करेंगे समस्या

punjabkesari.in Wednesday, Jul 13, 2022 - 03:53 PM (IST)

घर हो या किचन चूहे हर जगह आतंक मचाकर रखते हैं। घर के कपड़ों से लेकर किचन के मसाले यह सारी चीजें खराब कर देते हैं। आप इन से पीछा छुड़वाने के लिए कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इनके जरिए आप अपने घर के चूहों से राहत पा सकते हैं। आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनसे आप चूहों के आतंक से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

प्याज से भागेंगे दूर 

प्याज का इस्तेमाल आपने खाने में तो कई बार किया होगा, लेकिन आप अपनी किचन से चूहे भगाने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। चूहों को प्याज की बदबू बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती। जहां पर आपको चूहे दिखाई दें, आप वहां पर प्याज को छिलकर रख दें। चूहे भाग जाएंगे। 

PunjabKesari

लाल मिर्च 

आप लाल मिर्च का इस्तेमाल भी चूहे भगाने के लिए कर सकते हैं। यहां पर आपको चूहे दिखाई देते हैं, आप वहां पर लाल मिर्च का पाउडर रख दें। चूहे अपने आप भाग जाएंगे। 

PunjabKesari

लहसुन 

आप लहसुन का इस्तेमाल भी चूहे भगाने के लिए कर सकते हैं। आप लहसुन का बारीक काटकर उन्हें पानी में मिला दें। इस पानी को आप चूहों वाली जगह पर डाल दें। चूहे अपने आप चले जाएंगे। आप लहसुन की कलियां भी चूहों को भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

लौंग 

लौंग या फिर इसका तेल आप चूहे भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप लौंग का इस्तेमाल चूहे भगाने के लिए कर रहे हैं तो किसी मलमल के कपड़े में लौंग को लपेट कर चूहों के आने वाली जगह पर रख दें। इससे चूहे आसानी से भाग जाएंगे।

PunjabKesari

तेजपत्ता 

मसाले के रुप में इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता भी आप चूहों को भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी खूशबू बहुत ही तेज होती है। आप चूहे के आने वाली जगह पर तेज पत्ता रख दें। चूहे खुद ही किचन या फिर आपके घर से दूर चले जाएंगे। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static