किचन करना है Decorate  तो कैबिनेट में करें इन रंगों का इस्तेमाल

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 05:21 PM (IST)

किचन साफ -सुथरा हो तो आपके घर की सुंदरता पर चार चांद लग जाते हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी किचन सुंदर हो। इसके लिए आप किचन को सजाने के लिए अलग-अलग तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी किचन और भी सुदंर लगेगी अगर आप उसे डेकोरेट करने के लिए कुछ अलग-अलग तरीके इस्तेमाल करेंगे। तो चलिए बताते हैं आपको किचन कैबिनेट के रंग चुनने के कुछ तरीके...

सफेद और डार्क पिंक कलर 

आप किचन में सफेद और पिंक रंग की सनमाइका का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये कलर आपकी कैबिनेट को एकदम नया लुक देगा। सफेद रंग आपकी किचन में रोशनी को बढ़ाएगा और पिंक कलर का कॉम्बीनेशन उसको एक अट्रेक्टिव तरह की लुक देने में मदद करेगा। ये दोनों रंग आपकी किचन की सुंदरता पर चार-चांद लगा देंगे। 

ग्रे और  ब्राउन कलर

यदि आपकी किचन की दीवारें ग्रे रंग की हैं तो ग्रे कलर की कैबिनेट किचन को एक अलग लुक देगी। ये दोनों कलर आपकी किचन के लिए बहुत ही डिसेंट होंगे और जल्दी गंदे भी नहीं होंगे।  किचन में इन रंगों का इस्तेमाल करने  से एक अलग ही लुक मिलेगा। 

सफेद और ब्लू रंग 

सफेद कैबिनेट आपने बहुत ही देखे होंगे। सफेद रंग आपकी किचन को एक अलग ही लुक देता है। जब भी आप किचन बनवाएं तो उसमें सफेद और ब्लू रंग का सनमाइका लगवाएं। वैसे ब्लू में भी आपको अलग-अलग लुक मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद के मुताबिक रंग का चयन कर सकती हैं। 

क्रीम और ग्रीन कलर 

यदि आप किचन में ब्राइट कलर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो क्रीम के साथ ग्रीन एक बहुत ही अच्छा कॉम्बिनेशन साबित होगा। ग्रीन कलर आपकी किचन को एक रॉयल लुक देगा। इससे आपका किचन एकदम साफ और नया देगा। ये रंग की कैबिनेट आपके किचन को और भी सुंदर बना देगी। 


 

Content Writer

Vandana