किचन करना है Decorate  तो कैबिनेट में करें इन रंगों का इस्तेमाल

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 05:21 PM (IST)

किचन साफ -सुथरा हो तो आपके घर की सुंदरता पर चार चांद लग जाते हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी किचन सुंदर हो। इसके लिए आप किचन को सजाने के लिए अलग-अलग तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी किचन और भी सुदंर लगेगी अगर आप उसे डेकोरेट करने के लिए कुछ अलग-अलग तरीके इस्तेमाल करेंगे। तो चलिए बताते हैं आपको किचन कैबिनेट के रंग चुनने के कुछ तरीके...

सफेद और डार्क पिंक कलर 

आप किचन में सफेद और पिंक रंग की सनमाइका का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये कलर आपकी कैबिनेट को एकदम नया लुक देगा। सफेद रंग आपकी किचन में रोशनी को बढ़ाएगा और पिंक कलर का कॉम्बीनेशन उसको एक अट्रेक्टिव तरह की लुक देने में मदद करेगा। ये दोनों रंग आपकी किचन की सुंदरता पर चार-चांद लगा देंगे। 

PunjabKesari

ग्रे और  ब्राउन कलर

यदि आपकी किचन की दीवारें ग्रे रंग की हैं तो ग्रे कलर की कैबिनेट किचन को एक अलग लुक देगी। ये दोनों कलर आपकी किचन के लिए बहुत ही डिसेंट होंगे और जल्दी गंदे भी नहीं होंगे।  किचन में इन रंगों का इस्तेमाल करने  से एक अलग ही लुक मिलेगा। 

PunjabKesari

सफेद और ब्लू रंग 

सफेद कैबिनेट आपने बहुत ही देखे होंगे। सफेद रंग आपकी किचन को एक अलग ही लुक देता है। जब भी आप किचन बनवाएं तो उसमें सफेद और ब्लू रंग का सनमाइका लगवाएं। वैसे ब्लू में भी आपको अलग-अलग लुक मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद के मुताबिक रंग का चयन कर सकती हैं। PunjabKesari

क्रीम और ग्रीन कलर 

यदि आप किचन में ब्राइट कलर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो क्रीम के साथ ग्रीन एक बहुत ही अच्छा कॉम्बिनेशन साबित होगा। ग्रीन कलर आपकी किचन को एक रॉयल लुक देगा। इससे आपका किचन एकदम साफ और नया देगा। ये रंग की कैबिनेट आपके किचन को और भी सुंदर बना देगी। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static