Kitchen Vastu: रसोई में सही दिशा में रखी चीजें देंगी घर में बरकत

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 02:14 PM (IST)

घर की किचन साफ-सुथरी अच्छी लगती है। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की नजर किचन पर ही पड़ती है। वास्तु के मुताबिक किचन में रखी हुई एक भी चीज आपकी किस्मत बदल सकती है। इसलिए किचन में पड़ी हुई चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। जीवन में होने वाली आर्थिक तंगी का कारण किचन में पड़ा हुआ सामान भी हो सकता है। तो चलिए बताते हैं कि किचन में रखी हुई कौन सी चीज आपके घर के वास्तु पर गहरा असर डालती है...

माइक्रोवेव

वास्तु के अनुसार, माइक्रोवेव को ऐसी दिशा में रखें यहां से खाने बनाने वाली की नजर सीधी दरवाजे पर जा सके। लेकिन यदि किसी कारण से ऐसा हो पाना आसान नहीं है तो आप दक्षिणी-पश्चिमी दिशा में माइक्रोवेव को रखें। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली आएगी और घर के सदस्यों को किसी भी बीमारी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

गैस 

किचन के सबसे जरुरी सामानों में से एक गैस का चुल्हा भी है। सारे घर के लिए स्वादिष्ट खाना भी इससे ही बनाया जाता है। जिस वजह से भी इसकी दिशा का घर के सदस्यों पर बहुत ही गहरा असर पड़ता है। इसे दरवाजे के बिल्कुल सामने रखें। ऐसा करने से परिवार वालों की जिंदगी से तनाव दूर होता है। 

फ्रिज 

फ्रिज भी किचन के काम आने वाली चीजों में से एक है। फ्रिज को कभी भी दक्षिण दिशा में न रखें। इस दिशा में रखे हुए फ्रिज में पड़े भोजन का सेवन करने से परिवार के सदस्यों की सेहत पर गहरा असर पड़ता है। 

तवा 

तवे को ऐसी जगह पर रखें यहां से बाहर से आने वालों की नजर उस पर न पड़े। इसे खुली जगह पर भी न रखें। तवे को हमेशा छुपाकर ही रखें। तवे पर कभी भी गर्म-पानी न डालें। ऐसा करने से तवे में छन्न की आवाज आती है जो आपके जीवन में नई परेशानियों को बुलावा दे सकती है।

काले रंग का न करें इस्तेमाल 

किचन में कभी भी काले रंग का पेंट, मार्बल या पत्थर न लगवाएं। ये रंग वास्तु के मुताबिक, किचन के लिए अशुभ माना गया है। यदि आप नया किचन बनवा रहे हैं तो आग्नेय दिशा में बनवा सकते हैं। आग्नेय दिशा को अग्नि की दिशा माना जाता है और किचन में खाना भी अग्नि पर ही बनता है। 

Content Writer

Anjali Rajput