तांबे के बर्तन हो रहे हैं काले तो इन ट्रिक्स के साथ लाएं Shining

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 06:00 PM (IST)

घर में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की सफाई भी बहुत ही जरुरी होती है। पुराने समय में लोग तांबे के बर्तनों में खाना  बनाते थे। लेकिन आज उनकी जगह स्टील और नॉनस्टिकी बर्तनों ने ले ली है। ताबें के बर्तन पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। ज्यादा समय तक पड़े रहने के कारण यह काले होने लगते हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनसे आप इनकी चमक वापस ला सकते हैं...

PunjabKesari

विनेगर का करें इस्तेमाल 

आप बर्तनों की चमक बढ़ाने के लिए विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप पहले विनगेर को तांबे के बर्तन में कुछ देर के लिए डालकर रख दें। फिर आप इसे साबुन लगाकर पानी के साथ धो लें। बर्तन एकदम साफ हो जाएंगे। 

PunjabKesari

इमली का करें इस्तेमाल 

आप तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए इमली का प्रयोग भी कर सकते हैं। आप पहले इमली को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें और फिर हाथों से मसलकर इसका पानी निकाल दें। इमली का पानी आप बर्तनों पर 15 मिनट के लिए लगाकर रख दें। फिर आप बर्तनों का स्क्रबर और साबुन के साथ साफ कर सकते हैं। 

PunjabKesari

नमक और नींबू का करें इस्तेमाल 

आप तांबे के बर्तनों की चमक बनाए रखने के लिए नमक और नींबू का प्रयोग भी कर सकते हैं। आप नींबू का रस निकालकर उसमें नमक मिलाएं और फिर उसे तांबे के बर्तन पर लगा दें। 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बर्तन को साबुन के साथ धो लें। बर्तनों की चमक बनी रहेगी। 

PunjabKesari

सिरका और नमक करें इस्तेमाल 

आप सिरका  और नमक नींबू तांबे के बर्तनों की चमक बनाए रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप बराबर मात्रा में सिरका और नमक मिला लें। फिर आप दोनों चीजों का एक घोल तैयार कर लें। घोल को 20 मिनट के लिए बर्तनों पर लगाएं और फिर स्क्रब से  बर्तन साफ कर दें। 

नमक और बेकिंग सोडे का करें इस्तेमाल 

आप बेकिंग सोडा और नमक का घोल बर्तनों को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नमक और बेकिंग सोडा एक मात्रा में ही किसी बर्तन में डालें और फिर आप घोल को बर्तन साफ करने के लिए इस्तेमाल करें। तांबे के बर्तनों में चमक आ जएगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static