खाना बनाने में लगता है ज्यादा वक्त तो अपनाएं ये Hacks

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 06:24 PM (IST)

वर्किंग वुमेन्स के लिए घर और काम संभालना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में महिलाएं खाना बनाने के लिए आसान तरीके ढूंढती हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में खाना बनाना बहुत ही मुश्किल होता है। कई बार मेहनत करने के बाद भी खाने का स्वाद अच्छे से नहीं आ पाता। यह भी महिलाओं की चिंता का एक कारण बन जाता है। आज आपको कुछ आसान से टिप्स बताते हैं, जिन्हें आप खाना बनाने से पहले इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

चावल बनेंगे खिले हुए 

कई बार कितनी कोशिश करने के बाद भी चावल खिले हुए नहीं बन पाते। चावल आपस में चिपक जाते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए आप उसमें एक चम्मच घी डाल दें। फिर चावल पकाएं। चावल एकदम खिले हुए बनेंगे।  खाने में भी इनक स्वाद आएगा। 

दाल का बढ़ाएं स्वाद 

यदि आपकी दाल का स्वाद नहीं आता तो आप दाल बनाने से पहले उसमें थोड़ा सा घी डालकर अच्छे से भून लें। फिर इसमें पानी मिलाएं। पानी मिलाकर फिर आप दाल को पकाएं। दाल का स्वाद कई गुणा बढ़ जाएगा। अगर दाल में नमक ज्यादा हो गया है तो आप उसमें आटे की गोलियां बनाकर डाल दें। कुछ देर में दाल में से नमक कम हो जाएगा। 

थीक बनाएं ग्रेवी 

सब्जी की अगर ग्रेवी थीक न बनें तो खाने का स्वाद भी नहीं आता। आप ग्रेवी थीक बनाने के लिए उसमें नारियल का चूरा डाल सकते हैं। सब्जी को भूनते समय आप नारियल का चूरा डालें। सब्जी का स्वाद भी बनेगा और थीक भी बनेगाी। 

सूजी के हल्वे का टेस्ट बढ़ाएं 

मीठे में सूजी का हल्वा हर घर में बनता है। इसका स्वाद और रंगत बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा बेसन भूनकर डाल दें। स्वाद और रंगत दोनों ही अच्छे से बढ़ जाएगी। 

आलू के परांठे का बढ़ाएं स्वाद 

आलू के परांठे का स्वाद बढ़ाने के लिए आप बाकी मसालों के साथ थोड़ा सा चाट मसाला डाल दें। इसके अलावा आप कसूरी मेथी भी इसमें डाल सकते हैं। इससे भी खाने का स्वाद और भी बढ़ जाएगा। 

 क्रिस्पी भिंडी बनाने के लिए 

यदि आप भिंडी और भी ज्यादा क्रिस्पी बनाना चाहते हैं तो उसमें थोड़ा सा भुना हुआ बेसन और नींबू डाल दें। इससे भिंडी और भी क्रिस्पी बनेगी। 

Content Writer

palak