Home Decor: इन 5 बेकार पड़ी चीजों से सजाएं अपना आशियाना

punjabkesari.in Wednesday, Jul 13, 2022 - 03:21 PM (IST)

घर में ऐसी बहुत सी पुरानी चीजें होती हैं, जिन्हें महिलाएं बेकार समझकर फेंक देती हैं। जरुरी नहीं कि आप घर को नया लुक देने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करें। आप घर में इस्तेमाल न होने वाली चीजों से भी घर को सजा सकते हैं। बेकार पड़ सामान से घर को नई लुक दे सकते हैं। बढ़ती महंगाई में होम डेकोर की चीजें खरीदने के लिए आप घर में पड़ी बेकार चीजों से घर सजा सकती हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसी चीजें बताते हैं जिनसे आप घर डेकोरेट कर सकते हैं। 

पुराने बैग करें रियूज 

पुराने पड़े बैग महिलाएं अक्सर फेंक देती हैं। लेकिन आप इन बैग्स को एक नई लुक देकर घर डेकोरेट कर सकते हैं। आर्टिफिशयल फूलों का इस्तेमाल करके आप बैग का रियूज कर सकते हैं। 

कांच की बोतलें 

आप कांच की बोतलें भी घर सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन बोतलों का कैंडल स्टैंड के रुप में प्रयोग कर सकते हैं। पुराने ऊन के ऊपर फेवीकोल लगाकर आप बोतलों  को डेकोरेट कर सकते हैं। आप इसका इस्तेमाल फ्लावर पॉट इस्तेमाल कर सकते हैं। 

पुरानी दराज 

अक्सर कमरों की दराज खराब हो जाती है, जिसे महिलाएं ऐसे ही फेंक देती हैं। आप इस दराज का इस्तेमाल एक कॉर्नर के रुप में कर सकती हैं। इसमें आप फूलदान और एंटीक पीसेज रखकर इसे डेकोरेट कर सकती हैं। 

टायर 

आप पुराने पड़े टायरों से भी घर सजाने की सुंदर चीजें बना सकती हैं। इनका इस्तेमाल आप गार्डन को सुंदर बनाने के लिए कर सकते हैं। टायरों को गाढ़े और चटक रंगों के साथ रंग लें। फिर इनमे मिट्टी भरकर आप इसमें सुंदर फूल और पौधे लगा सकते हैं। आप इन्हें कवर करके लॉबी या फिर बालकनी में रख सकते हैं।

पुराने बक्से 

आजकल भले ही इन पुराने बक्सों को कोई इस्तेमाल नहीं करता। लेकिन आप इनका इस्तेमाल अपने घर को सजाने के लिए कर सकती हैं। पुराने बक्सों पर पेंटिंग करके आप उन्हें अपने घर के किसी कोने में रख सकती हैं। इसके अलावा आप मैटल वर्क के साथ भी इन्हें आकर्षक लुक दे सकते हैं।


 

Content Writer

palak