अंडरआर्म्स की जलन और रैशेज से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 10:41 AM (IST)

गर्मियों में पसीने के कारण कई तरह की स्किन प्रॉब्लम होने लगती है। खास कर अंंडरआर्म्स की स्किन ज्यादा सेंसटिव होती है वहां पर जलन और खुजली के कारण रैशेज पड़ जाते हैं। अंंडरआर्म्स में रैशेज पड़ने पर दर्द और बदबू की समस्या बढ़ने लगती है। पसीने के अलावा अंंडरआर्म्स पर रैशेज पड़ने का कारण ज्यादा युक्त प्रॉडक्ट्स यूज करना, टाइट कपड़े पहनना, बैक्टीरियल इंफेक्शन आदि भी हो सकता है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिसे करके आप बड़ी आसानी से इस समस्या से राहत पा सकेंगे।

1. एलोवेरा
इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो खुजली और जलन से राहत दिलाने के साथ स्किन रैशेज से आराम दिलाते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा पत्तियों से जेल निकाल कर इसे अंडरआर्म्स पर 20 से 30 मिनट तक लगाएं। फिर ठंड़े पानी से धो लें। इस उपाय को दिन में 3-4 बार करें।

2. नारियल तेल
नारियल तेल में मौजूद फैट और विटामिन ई अंडरआर्म्स की स्किन को मॉइश्चराइज करते हैं और इससे खुजली और जलन से राहत मिलती है साथ ही में यह इंफैक्शन को होने से रोकते हैं। इसलिए नारियल तेल को अंडरआर्म्स पर दिन में कई बार लगाएं।

3. टी ट्री ऑयल
इस ऑयल में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं जो घावों और लाल धब्बों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इस उपाय को करने के लिए 1 चम्मच ऑलिव ऑयल में 5-6 बूंदें टी ट्री ऑयल की मिलाएं। फिर अंडरआर्म्स को पानी से साफ करके तौलिए से सुखा कर इस तेल को लगा कर 10 मिनट तक ऐसे ही रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को दिन में 2-3 बार करें। 

4. ओटमील और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल 
ओटमील स्किन के पीएच लेवल को नार्मल रखने और मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। इस उपाय को करने के लिए गर्म पानी के टब में 1 कप ओटमील और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे मिलाएं और इसे 15-20 मिनट तक ऐसे ही रख दें। फिर इससे अंडरआर्म्स को धोएं। इस उपाय को दिन में 1 बार करें।

Punjab Kesari