गर्भ ठहरने में मदद करते हैं ये घरेलू उपाय

punjabkesari.in Wednesday, May 30, 2018 - 05:27 PM (IST)

गर्भवती होने के घरेलू उपाय: मां बनना तो हर महिला का सपना होता है लेकिन बदलते लाइफस्टाइल में गलत खान-पान या फिर किसी अन्य समस्या के कारण इन्‍फर्टिलिटी यानि बांझपन की समस्या बढ़ती जा रही है। अगर आप भी प्रेग्नेंसी का प्लान कर रही है और यह सोच रहे होंगे कि जल्दी गर्भ ठहरने के लिए क्या करें।यदि आपको बेबी कंसीव में मुश्किल हो रही है तो डॉक्टरी इलाज के साथ अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिससे आपको बेबी कंसीव करने में मदद मिलें। हम आपको इस आर्टिकल में गर्भवती होने के लिए पूरा गाइड करेंगे और प्रेग्नेंट होने के तरीके बताएंगे ....

 

प्रेग्नेंट होने के उपाय

गर्भवती होने का तरीका अनार

अनार खाने शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होने के साथ गर्भवती होने की संभावना भी बढ़ती है। इसे खाने से भ्रूण स्वस्थ रहता है। अगर पुरूष इसका सेवन करते हैं तो उनमें स्पर्म काउंट बढ़ता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए अनार की बीज और छाल को सुखा कर इसे ब्लेंड करके पाउडर बना लें। रोजाना दिन में 2 बार एक गिलास गुनगुने पानी के साथ आधा चम्मच पाउडर लें। इसके अलावा अनार का जूस भी पी सकते है।

 

गर्भवती होने के घरेलू उपाय है खजूर

खजूर में ऐसे विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो प्रजनन क्षमता में सुधार करते हैं। गर्भवती होने के लिए खजूर इस्तेमाल भी बहुत अच्छा होता है। इसे प्रयोग में लाने के लिए 10-12 खजूरों के बीज निकाल कर इसे धनिए की पत्तियों के साथ पीस कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे एक चौथाई कप गाय के दूध में डाल कर उबालें और पीएं। यह उपाय आपको पिछले मासिक धर्म की तारीख से 7 दिनों तक करना है।

 

गर्भवती होने के लिए सेब साइडर सिरका

यह शरीर में  विषाक्त पदार्थो से छुटकारा दिलाने में मदद करता है और स्वस्थ हार्मोन के स्तर को बनाए रखरता है। इसके लिए  2-3 चम्मच कच्चे अनफ़िल्टर्ड सेब साइडर सिरका लेकर इसमें कच्चा शहद मिला कर फिर 1 गिलास पानी में मिलाएं। रोजाना इसे दिन में 2 बार पीएं।

 

फोलिक एसिड

आपअगर यह सोच रही है कि प्रेग्नेंट होने के लिए क्या खाना चाहिए, तो आप फोलिक एसिड सप्लीमेंट का सेवन कर सकती है। प्रेग्नेंसी के लिए फोलिक एसिड भी बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह पर बेबी कंसीव करने से एक महीने पहले फोलिक एसिड सप्लीमेंट की खुराक को ले सकती है। इसके अलावा डाइट में हरी पत्तेदार सब्जिया, ब्रोकोली, एवोकैडो, किशमिश, सेम और मसूर की दाल शामिल करें। आपको अगर यह सोच रही है कि प्रेग्नेंट होने के लिए क्या खाना चाहिए, तो आप फोलिक एसिड सप्लीमेंट का सेवन कर सकती है। 

 

गर्भवती होने के लिए विटामिन डी है ज़रूरी 

गर्भधारण के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी माना गया है। इसलिए अगर आप प्रेग्नेंसी का प्लान बना रही है तो पहले विटामिन डी की कमी को पूरा कर लें। विटामिन डी की कमी से महिलाओं को पीसीओ यानि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम होता है जो की बांझपन का ही कारण है। विटामिन डी की पूर्ति के लिए सुबह की धूप में 10 मिनट बैठे। इसके अलावा अपनी डाइट में पनीर, अंडे, मशरूम आदि शामिल करें। 

 

 

Content Writer

Anjali Rajput