गर्मियों में सनस्क्रीन की जगह लगाएं ये नेचुरल चीजें, मिलेगी बेदाग व निखरी त्वचा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 22, 2021 - 11:18 AM (IST)

धूप की तेज किरणों के संपर्क में आने से त्वचा खराब होने लगती है। इसके कारण रूखापन, रेडनेस, त्वचा का कालापन आदि स्किन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इससे बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती है। ये धूप की तेज किरणों से स्किन को बचाने के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करती है। मगर इसमें कैमिकल अधिक होने से स्किन खराब होने की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आप इसकी जगह पर कुछ नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

- एलोवेरा

एलोवेरा जेल पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। आप बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन के तौर पर इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।‌‌ यह त्वचा की सफाई करके उसे गहराई से पोषित करता है। चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, कील-मुंहासे, झाइयां आदि दूर होती है। इसके साथ ही सनबर्न व रेडनेस से बचाव रहता है। 

- नारियल तेल

नारियल तेल स्किन के लिए बेस्ट माना जाता है। इसे त्वचा पर लगाने से करीब 20 प्रतिशत तक सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव रहता है।‌‌ इसके साथ ही डेड स्किन सेल्स साफ होकर त्वचा साफ, निखरी, मुलायम व जवां नजर आती है। यह सनटैन, स्किन रेडनेस आदि परेशानियों से बचाने का काम करता है। ​

- तिल का तेल

तिल में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण स्किन को हैल्दी व ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह बेहतर सनस्क्रीन लोशन की तरह काम करता है। इसे लगाने से करीब 30 प्रतिशत तक सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव रहता है। इसके अलावा तिल का तेल डैमेज स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है।

- बादाम और जैतून का तेल

आप इन दोनों तेल को त्वचा और बालों पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा इन दोनों को मिलाकर सनस्क्रीन भी बना सकती है। इसके लिए एक जार में नारियल, बादाम और जैतून बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इसमें जरूरत अनुसार बीवैक्स और गर्म पानी मिलाएं। उसके बाद मिश्रण मे थोड़ा सा जिंक ऑक्साइड डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। आपकी सनस्क्रीन बनकर तैयार है। इसे लगाने से आपकी त्वचा का सूरज की तेज किरणों से बचाव रहेगा।

- शिया बटर

शिया बटर विटामिन ए, ई व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। यह स्किन को सनटैन से बचाने के साथ गहराई से पोषित करेगी। इसके लिए बस आपको घर से बाहर निकल से 30 मिनट पहले शिया बटर लगाना है।

Content Writer

neetu