बाल बनेंगे जड़ से मजबूत, शिकाकाई में मिलाकर लगाएं ये चीजें

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2023 - 10:58 AM (IST)

बढ़ते प्रदूषण, धूल-मिट्टी और गलत खान-पान का असर सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि बालों और त्वचा पर भी होता है। इन सब कारणों की वजह से बाल खराब होने लगते हैं। इसके अलावा प्रदूषण, डैंड्रफ, खुजली और इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है। ऐसे में बालों की सही देखभाल करना बहुत जरुरी है। बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती हैं लेकिन फिर भी बालों की समस्या से छुटकारा नहीं मिलता। ऐसे में आप बालों में शिकाकाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। शिकाकाई बालों की कई समस्याओं से राहत दिलवाने में मदद करती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आप बालों में शिकाकाई कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.....

दही और शिकाकाई 

यदि आपके बाल ड्राई और बेजान हैं तो शिकाकाई में दही मिलाकर लगाएं। दही बालों को हाइड्रेट करने और मुलायम बनाने में मदद करता है। दोनों चीजों का मिश्रण बालों में लगाने से यह शाईनी और चमकदार बनते हैं। दही बालों को सॉफ्ट भी बनाता है। 

कैसे करें इस्तेमाल?

. सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा दही लें। 
. फिर इसमें 3-4 चम्मच शिकाकाई पाउडर मिलाएं। 
. तैयार पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 
. 30 मिनट के बाद बालों को अच्छी तरह पानी से साफ कर लें। 
. हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करने से आपको खुद ही फर्क दिखने लगेगा। 

मेथी के बीज और शिकाकाई 

इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करने से भी बाल चमकदार बनते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

. मेथी के बीज को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। 
. फिर इन बीजों को पीस लें। अब इसमें शिकाकाई पाउडर मिलाएं। 
. पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और फिर धो लें। 
. यदि आपको मेथी के बीज लगाने के बाद जलन या खुजली होती है तो सिर तुरंत धो लें। 

शिकाकाई और आंवला पाउडर 

शिकाकाई के पाउडर आंवला पाउडर मिलाकर आप बालों पर लगा सकते हैं। 

कैसे करें इस्तेमाल?

. इसके लिए 4-5 चम्मच शिकाकाई पाउडर लें। 
. फिर इसमें 2-3 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। 
. अब मिश्रण में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। 
. पेस्ट को अपने बालों पर स्कैल्प पर लगाएं। 
. 30 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। 
. हफ्ते में 1 बार पेस्ट लगाने से बालों की चमक बढ़ेगी। 
. बाल जड़ से भी मजबूत बनेंगे। 
. यदि आपके बाल ज्यादा ऑयली हैं तो आप शिकाकाई में आंवला पाउडर मिक्स कर सकती हैं। 

करी पत्ता और शिकाकाई 

शिकाकाई और करी पत्ता लगाने से बाल मजबूत बनेंगे और इनकी खूबसूरती भी बरकरार रहेगी। 

कैसे करें इस्तेमाल?

. 4-5 चम्मच शिकाकाई पाउडर लें। 
. फिर करी पत्ते को मिक्सी में बारीक पीस लें। 
. फिर इसमें शिकाकाई पाउडर मिलाएं। 
. जरुरत अनुसार, पानी मिलाएं । 
. 45 मिनट के लिए पेस्ट को बालों पर लगाकर छोड़ दें। 
. तय समय बाद बाल शैंपू से धो लें। 
 

Content Writer

palak