सिर्फ आधा नींबू कर देगा मोटापे को छूंमतर, एेसे करें इस्तेमाल!

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2017 - 05:01 PM (IST)

तेजी से वजन कम करने के उपाय: मॉडर्न लाइफस्टाइल में अधिकतर लोग मोटापे से परेशान हैं। मोटापे के पीछे कई कारण हो सकते है जैसे कि अनहैल्दी लाइफस्टाइल। लोग वजन कम करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। कुछ घरेलू तरीकों से भी वजन को कम किया जा सकता है। नींबू भी वजन कम करने में मददगार है। इसमें मौजूद तत्व बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ाते है, जिससे तेजी से वजन कम होता है। सिर्फ आधे नींबू से वजन कम किया जा सकता है। 

ऐसे तैयार करें ड्रिंक
सबसे पहले नींबू को काट लें। एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। ड्रिंक तैयार है। खाली पेट इस ड्रिंक को पीने से जल्द फायदा मिलता है। गुनगुने पानी से पेट ठीक रहता है, जिससे जल्दी से वजन कम होता है।  

 

वजन कम करने में ये ड्रिंक्स भी हैं मददगार
  नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने से भी वजन जल्दी से कम होता है। इसके अलावा पेट संबंधित बीमारियां दूर होती है। 
  अदरक की चाय भी काफी मददगार है। इसमें नींबू का रस मिलाकर पीने से भी वेट लॉस होता है। 
  खीरे के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से जल्दी से वजन कम होगा। 
 

Punjab Kesari