बची हुई चायपत्ती से चमकाएं किचन में मौजूद चीजें, नहीं पड़ेगी ज्यादा मेहनत की जरुरत

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2023 - 04:30 PM (IST)

किचन की साफ-सफाई रखनी बहुत ही जरुरी होती है। यदि समय-समय पर किचन साफ न किया जाए तो जहां पड़े डिब्बों में चिकनाई जमने लगती है। ऐसे में इन्हें साफ करना और भी जरुरी होता है। चिकनाई जमा होने के कारण इनमें कोई भी सामान नहीं रखा जा सकता। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे हैक्स बताते हैं जिनके जरिए आप डिब्बों और किचन में पड़ी चीजों को आसानी से साफ कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

बची हुई चायपत्ती आएगी काम 

चायपत्ती बचने के बाद अक्सर महिलाएं इसे फेंक देती हैं लेकिन आप इसका इस्तेमाल डिब्बे साफ करने के लिए कर सकती हैं।  

उबाल कर करें इस्तेमाल 

बची हुई चायपत्ती को उबाल लें, इसके बाद इसमें डिशवॉश पाउडर मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके डिब्बे को अच्छे से साफ कर लें।  

चमक जाएंगे बर्तन

किचन में पड़े बर्तनों को चमकाने के लिए भी आप चायपत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। पीलेपन के कारण यह गंदे दिखते हैं और इनमें गंदी स्मैल भी आती है ऐसे में आप चाय पत्ती का इस्तेमाल कर सकती हैं। चायपत्ती को पानी में उबालें। इसके बाद इस पानी में बर्तन में भिगोकर रख दें। 20 मिनट बाद बर्तन सादे पानी से धो लें। यह चमक जाएंगे। 

गैस का बर्नर ऐसे करें साफ 

गैस के बर्नर पर भी जिद्दी दाग जमा होने लगते हैं ऐसे में आप इसको साफ करने के लिए नींबू का रस इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू के रस गर्म पानी में डालें। इसके बाद इस पानी में रात भर के लिए गैस के बर्नर डालकर रख दें। अगले दिन सुबह नींबू के छिलके के साथ गैस का बर्नर रगड़ें। बर्नर आसानी से चमक जाएगा। 

कांच के बर्तनों के दाग भी होंगे साफ 

कांच के बर्तनों में थोड़ा सा भी दाग पड़ जाए तो दिखने लगता है ऐसे में आप चायपत्ती की मदद इन्हें साफ करने के लिए कर सकते हैं। चायपत्ती वाले पानी में लिक्विड डिशवॉश डालें। दोनों चीजों को मिक्स करें। इसके बाद इस पानी को दाग वाली जगह पर लगाएं। यह आसानी से चमक जाएंगे। 


 

Content Writer

palak