Step by Step लगाएंगे आईलैशज तो नहीं होगी कोई परेशानी

punjabkesari.in Sunday, May 06, 2018 - 03:02 PM (IST)

पलकें जितनी लंबी हो आंखे और चेहरा उतना ही खूबसूरत दिखता है। कुछ लड़कियों की पलकें छोटी होने के कारण वह खूबसूरत दिखने के लिए नकली पलको का इस्तेमाल करती है। इसे लगाने के बाद आंखों की शेप बढ़िया दिखती है। अगर आपकी छोटी पलकें खूबसूरती घटा रही है तो आप नकली यानि फेक पलकें का इस्तेमाल करें। आज हम आज हम आपको इसे लगाने का तरीका बताएंगे, जिसके बाद आप बड़ी आसानी से इसे यूज कर सकेंगी और चेहरे को नई लुक मिलेगी।

1. ट्रिम करें
पलकें लंबी होने पर इसे अपनी आंखों के साइज के हिसाब से काट लें। इसे काटते हुए ध्यान रहें कि पलको का आखिरी हिस्सा बाहर की ओर निकला हुआ होना चाहिए। इससे पलकें भरी हुई और कर्ली दिखती है।

2. इस तरह लगाए ग्लू
नकली पलको पर ग्लू लगाना आसान नहीं होता। इसलिए इसे लगाने के लिए ग्लू को अपनी उंगल पर लगाएं और फिर उस पर पलको को थोड़ी देर तक दबाएं। जिससे उस पर ग्लू बड़ी आसानी से लग जाएगा।

3. चिमटी का करें इस्तेमाल
अब इसे लगाने के लिए चिमटी का इस्तेमाल करें। धीरे से पलको को पकड़े और आंखों पर लगाएं। जब यह सही जगह पर आ जाए तब इसे उंगली से चिपका दें। ध्यान रहे इसे ज्यादा जोर से न दबाएं, नहीं तो यह चिपकने की बजाए बाहर निकल आएगी। फिर उंगली को धीरे से हटाएं।

4. मस्कारा लगाएं
मस्कारा लगाने से नकली आइलैश असली वाली पलकों से जुड़ जाएगी। इससे पलकें ज्यादा घनी और लंबी दिखेंगी। मस्कारा लगाने के बाद पलको को दोबारा प्रेस करें।

5. आइलाइनर
नकली पलकें लगाने पर आंखों के नीचे थोड़ी-सी खाली जगह बच जाएगी, जिस पर आप आइलाइनर लगा कर भर सकती हैं।

Punjab Kesari