पुराने पड़े फैब्रिक के कपड़ों से बनाएं Home Decor की सुंदर चीजें

punjabkesari.in Tuesday, Jul 12, 2022 - 04:01 PM (IST)

घर एक ऐसी जगह है जिसे हर कोई सजाना चाहता है। घर चाहे छोटा हो या बड़ा लेकिन उसे आप कैसे सजाते हैं इस बात से फर्क पड़ता है। खासकर फंकशन्स में घर सजाना और भी ज्यादा जरुरी हो जाता है। जरुरी नहीं कि घर सजाने के लिए आप मंहगे शोपीस या फिर मंहगी चीजों का इस्तेमाल ही करें। आप साज-सजावट के लिए घर में पड़े पुराने कपड़ों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। फैब्रिक के पुराने कपड़ों का इस्तेमाल आप सजावट के लिए कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप घर की सजावट कर सकते हैं।

दरवाजे करें डेकोरेट 

आप दरवाजे को कलरफुल कपड़ों के साथ डेकोरेट कर सकते हैं। महंगे तौरन इस्तेमाल करने की जगह आप घर में मौजूद कपड़ों से इन्हें सजा सकते हैं। यह आपके घर को एक क्लासी लुक देगा। सिंपल कपड़े की मदद से आप घर डेकोरेट कर सकते हैं। 

PunjabKesari

कपड़ों की अलग-अलग एक्सेसरीज के साथ 

दरवाजे को सजाने के लिए आप कपड़े से कई तरह की एक्सेसरीज बनाकर इसे डेकोरेट कर सकते हैं। आप कपड़े से दिल, चांद जैसी चीजें तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा आप बेकार पड़ी चूड़ियों से झूमर भी बना सकते हैं। इन एक्सेसरीज को अलग-अलग तरह से डेकोरेट करके किसी भी कोने में लटका सकते हैं।

PunjabKesari

दीवार को सजाएं 

आप कपड़ों से दीवारें भी सजा सकते हैं। सुनने में यह भले ही थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन आप रंग-बिरंगे कपड़ों से इसके साथ घर में चार-चांद लगा सकते हैं। आप फैब्रिक को फोटो फ्रेम की तरह लगाकर वॉल पर लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

कलरफुल चीजों के साथ 

आप घर पर पड़े कपड़ों से घर को सुंदर बना सकते हैं। आप कपड़े से सोफा कवर, टेबल कवर, कुशन कवर, पर्दे, वॉल आदि कपड़ों का इस्तेमाल इन्हें बनाने में कर सकते हैं। 

PunjabKesari

फुटमैट

आप पुरानी चुनरिया और कपड़ों के साथ फुटमैट तैयार कर सकते हैं। अलग-अलग पुराने कपड़ों को पीसेज में जोड़ लें। फिर इन्हें सिलकर आप मैट तैयार कर सकती हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static