नारियल तेल के इस्तेमाल से करे ब्यूटी की प्रोब्लेम्स को दूर

punjabkesari.in Friday, Apr 06, 2018 - 03:21 PM (IST)

त्वचा Whitening के लिए नारियल तेल : सदियों से नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन और हैल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम्स को दूर करने में किया जाता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण सुंदरता और बालों को स्वस्थ बनाए रखते हैं। गर्मियों में इसका इस्तेमाल करना अधिक फायदेमंद होता है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्किन की रंगत निखारने में मददगार है। आज हम आपको  बताते है कि कैसे आप नारियल तेल का इस्तेमाल करके समर सीजन में खुद को हैल्दी और ग्लोइंग रख सकते है। 



1. डेड स्किन
डेड स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल को ब्राउन शुगर के साथ मिक्स करके स्क्रब करें। इससे स्किन सॉफ्ट होगी।



2. मुंहासों की छुट्टी

अगर आपके चेहरे पर बार-बार मुंहासे हो जाते है तो मॉइस्चराइजर में नारियल तेल मिलाकर इस्तेमाल करें। 



3. मेकअप रिमूवर
रात को सोने से पहले मेकअप जरूर साफ करें। मेकअप साफ न करने से कई स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती है। कॉटन पर नारियल तेल लगाकर चेहरा साफ करें। 



4. सॉफ्ट लिप्स

धूल-मिट्टी के कारण अक्सर होंठ फट जाते है। महंगी केमिकल लिप बॉम यूज करने की बजाय नारियल तेल को लिप बाम की तरह इस्तेमाल करें। 


5. स्ट्रेच मार्क्स
प्रैग्नेंसी या फिर वजन कम करने के कारण कई बार पेट पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते है जोकि देखने में भी बुरे लगते है। स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर नारियल तेल से मसाज करें। 



6. वजन कंट्रोल
रिसर्च के अनुसार सेहत के लिहाज से खाने में नारियल तेल काफी फायदेमंद है। इससे वजन तेजी से कम होता है। 

Punjab Kesari