DIY: केमिकल फ्री लिप ग्लॉस से बढ़ाए होंठों की खूबसूरती

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 11:05 AM (IST)

लिप बाम बनाने का तरीका : चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में होठों का खास रोल है। फटे हुए होंठ चेहरे की खूबसूरती को बिगाड देते हैं। होठों को आकर्षक बनाने के लिए लड़कियां कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स जैसे लिप बाम, लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करती है। इनमें कई तरह के केमिकल्स मिले होने के कारण इसके कई साइड इफैक्ट भी होते हैं और इन प्रॉडक्ट्स का असर भी थोड़ी देर तक ही रहता है। आज हम आपको कलरलेस और डीप पिंक लिप ग्लॉस बनाना सिखाएंगे, जिसे इस्तेमाल करके आपके होंठ खूबसूरत और कोमल दिखेंगे, जिससे किसी तरह का कोई साइड इफैक्ट भी नहीं होगा।



डीप पिंक लिप ग्लॉस

सामग्री
बीजवैक्स- 3 चम्मच 
नारियल का तेल- 3/4 कप 
बादाम तेल- 2 चम्मच
चुकंदर का रस- 1/2 चम्मच 
रोज एसेंसिअल ऑयल- 15 बूंदे



विधि
1. गर्म पैन में कटोरी रखें और उसमें बीजवैक्स, नारियल का तेल मिलाएं।
2. फिर इसमें बादाम तेल और चुकंदर का रस डाल कर तब तक हिलाते रहे जब तक वैक्स पिघल न जाए।
3. अब इसे सेंक से हटा कर इसमें रोज एसेंसिअल ऑयल मिलाएं।
4. इसे किसी भी बॉटल में डाल कर रख लें और इसे लिपस्टिक ब्रश या उंगुलियों की मदद से लगाएं।



कलरलेस लिप ग्लॉस

सामग्री 
बीजवैक्स- 2 चम्मच
कोकोआ बटर- 3 चम्मच
कैस्टर ऑयल- 1/2 चम्मच
बादाम तेल- 1/2 चम्मच
तिल का तेल- 1/2 चम्मच



विधि
1. सबसे पहले कटोरी में बीजवैक्स और कोकोआ बटर मिलाएं।
2. अब पैन में पानी गर्म करके इसमें कटोरी को रखें।
3. जब वैक्स पिघलने लगे तो इसमें कैस्टर ऑयल, बादाम तेल, तिल का तेल और पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल अच्छी तरह मिलाएं।
4. फिर कटोरी को पैन से हटा कर इसे ठंडा होने तक हिलाते रहें। 
5. अब इसे कंटेनर में डाल कर इस्तेमाल करना शुरू करें।

Punjab Kesari