मुंह के छालों से लेकर किडनी की इंफैक्शन तक दूर करता है यह पौधा

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 05:07 PM (IST)

गलत खान-पान के कारण लोगों की हेल्थ प्रॉब्लम्स भी बढ़ती जा रही है। जिसके कारण लोगों को हर तीसरे दिन अस्पतालों में चक्कर निकालने पड़ रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे इस्तेमाल करके आप घर पर कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।  जी हां, इस पौधे का नाम है भूमि आंवला।
भूमि आंवला एक औषधि की तरह काम करता है। यह छोटी-बड़ कई हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए फायदेमंद है। यह पौधा बरसात के मौसम में आप ही उग जाता है। इसके पत्ते के नीचे छोटा-सा फल लगता है जो देखने में आंवले जैसा होता है।  आइए जानिए इसे रोगों को दूर करने के लिए किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है


इस तरह करें इस्तेमाल


भूमि आंवले के पौधे को रोगों का नाश करने के लिए तीन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।
1. इसका चूर्ण बना कर पानी के साथ दिन में 2-3 बार लिया जा सकता है।
2. इस पौधे का रस बना कर पी सकते हैं।
3. ताजे पौधे को साफ करके धोकर खा सकते हैं।


इन समस्याओं को कर सकते हैं दूर

 


1. पीलिया की शिकायत होने पर इसकी पत्तियों का पेस्ट बना कर छाछ में मिक्स करके रोगी को दिया जा सकता है। इससे पीलिया रोग बहुत जल्दी ठीक हो जाता है।

2. यह किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसका काढ़ा बना कर पीने से किडनी की सूजन खत्म होती है। इसे पीने यूरिन बनता है जिससे पेशाब आने से बॉडी की अच्छी तरह से सफाई होती है।

3. भूमि आंवले में एन्टीवायरल गुण होते हैं जो हेपेटाइटिस B और C के लिए रामबाण दवाई है। इस समस्या के होने पर इसका काढ़ा बना कर पीएं।

4. मुंह में छाले होने पर भूमि आंवले के पत्तों चबाकर कर खा लें या फिर थूक दें। इससे छाले ठीक हो जाएंगे।

5. ब्रेस्ट में सूजन या गांठ होने पर इसके पत्तों का पेस्ट बना कर लगाएं। आपको बहुत जल्दी फायदा मिलेगा।

6. खांसी से राहत पाने के लिए  भूमि आंवला और तुलसी के पत्तों का काढ़ा बना कर पीया जा सकता है।

7. भूमि आंवले का पेस्ट बना कर इसे काली मिर्च के साथ लेने से शुगर कंट्रोल होती है और यदि डायबिटीज में घाव न भरते हो तो इसका पेस्ट घाव पर लगाएं।

8. पेट दर्द होने पर इसका काढ़ा बना कर पीने से दर्द से राहत मिलती है।

9. अगर साल में 1 महीना इसका काढ़ा बना कर लिया जाए तो पूरा साल लीवर की कोई समस्या नहीं होती। लीवर में सूजन होने पर इसका काढ़ा पीने से बहुत फायदा मिलता है।

Content Writer

Anjali Rajput