उर्वशी रौतेला ने वेडिंग फंक्शन के लिए चुनी लाखों की साड़ी, आप भी ले सकती हैं आइडियाज

punjabkesari.in Thursday, Dec 17, 2020 - 06:02 PM (IST)

इंडस्ट्री की फैशन क्वीन उर्वशी रौतेला अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रही हैं। उनकी ड्रेसेज की कीमत हमेशा से लाखों में होती है। कोई भी पार्टी हो या फंक्शन उर्वशी की लुक हमेशा ही सबका ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। हाल ही में एक बार फिर उर्वशी की लुक के फैंस दिवाने हो गए हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की इस ड्रेस की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

शादी में पहनी लाखों की साड़ी 

दरअसल हाल ही में उर्वशी ने दोस्त की शादी में लाखों रुपये की साड़ी पहनी। इसकी तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उर्वशी ने लाइट ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है इसके साथ ही उन्होंने काफी अर्टेक्टिव जूलरी पहनी है। मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने लाइट सा मेकअप किया है। 

कीमत जान रह जाएंगे हैरान 

उर्वशी की इस लुक की कीमत के बारे में बताएं तो एक्ट्रेस की इस साड़ी की कीमत तकरीबन 5 लाख रूपए है और इसके साथ उन्होंने जो जूलरी पहनी है उसकी कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। इस लुक में एक्ट्रेस परफेक्ट दिख रही हैं।  उर्वशी की इन तस्वीरों को फैंस काफी प्यार दे रहे हैं। अगर आप भी किसी शादी फंक्शन में जा रही हैं तो आप उर्वशी की इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। 

बेस्ट होते हैं उर्वशी के साड़ी लुक 

अब भई ये कोई पहली दफा नहीं है कि एक्ट्रेस का साड़ी लुक इतना सुर्खियों में आया हो बल्कि आपको एक्ट्रेस की और साड़ी लुक भी दिखाते हैं जिससे आपको शादी के सीजन के लिए ढेरों आइडियाज मिल सकते हैं। 

आप नेट की साड़ी जिस पर वर्क किया हो उसे ट्राइ कर सकती हैं। 

सिंपल और क्लासी लुक चाहती हैं तो ऑफ शोल्डर साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं इसके साथ आप उर्वशी की तरह हाई बन लुक दे सकती हैं। 

रेड कलर की दिवानी हैं तो उर्वशी की उस इस लुक को जरूर ट्राई करें। 

Content Writer

Janvi Bithal