अरे ये क्या! उर्वशी रौतेला ने आंखों पर लगवाया 24 कैरेट असली सोने का आई शैडो

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2020 - 05:33 PM (IST)

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने स्टाइल के लिए जानी जाती है। उर्वशी का हर एक अटायर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल ही में नेहा कक्कड़ की मैरिज पर भी एक्ट्रेस ने लाखों रूपए खर्च किए थे। जिसकी वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस की एक और वीडियो सामने आई थी। 

उर्वशी ने लगाया 24 कैरेट असली सोने का आई शैडो

उर्वशी सिल्वर कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। फैंस की निगाहें एक बार तो उर्वशी के लुक से नहीं हटी लेकिन लोग उर्वशी का कैप्शन देख हैरान रह गए। दरअसल वीडियो को शेयर कर उर्वशी ने लिखा ,' मेरी आंखों पर बेहद ही अनमोल 24 कैरेट असली सोने का आई शैडो लगा हुआ है।'

हैवी झुमको से नहीं हटी नजर 

वहीं एक तरफ जहां फैंस उर्वशी का 24 कैरेट असली सोने का आई शैडो देख कर चकाचौंद रह गए वहीं उनके झुमकों से भी किसी की नजर नहीं हट रही थी। । उन्होंने सिल्वर- डायमंड जूलरी पहनी जो कि काफी अट्रैक्टिव लुक दे रही है। एक्ट्रेस ने हाथ में मकड़ी वाली रिंग भी पहनी है।

Content Writer

Janvi Bithal