उर्वशी ने पहना 5 लाख का Slip Gown, ज्वेलरी की कीमत ने तो उड़ाए होश

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 02:07 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहती हैं। उनकी पहनी हर ड्रेस की कीमत लाखों में होती हैं। कोई भी पार्टी हो या फंक्शन उर्वशी का यूनिक लुक हमेशा ही सबका ध्यान अपनी तरफ खींचता है। यहां तक कि लड़कियां एक्ट्रेस के हर स्टाइल को फाॅलो करती हैं। हाल ही में एक बार फिर उर्वशी की लुक के फैंस दिवाने हो गए हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की इस ड्रेस की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

उर्वशी ने शेयर की वीडियो

उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ वीडियोज शेयर की हैं। जिसमें वह ब्लू कलर के स्लिप गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मगर, उनके गाउन की कीमत इतनी है कि कोई भी इसे लेने के बारे में सौ बार सोचेगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)

 

गाउन से महंगी ज्वेलरी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें  तो उर्वशी रौतेला के पहने ब्लू स्लिप गाउन की कीमत 5 लाख हैं। सुनकर चौंक गए ना...इतना ही नहीं गाउन के साथ पहनी उनकी ज्वेलरी की कीमत 45 लाख रुपए हैं। अब इस हिसाब से तो उर्वशी ने अपने पूरे लुक पर 50 लाख रुपए का खर्च किया है। जो एक्टर्स के लिए बिल्कुल आम बात है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)

 

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब उर्वशी ने इतनी महंगी ड्रेस पहनी हो। कुछ दिन पहले हुई 'एक लड़की भीगी भागी सी' के प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का गाउन पहना था। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static